Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर कोरबा पुलिस ने तत्काल की कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा। श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के द्वारा कोरबा जिला में *सजग कोरबा* अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने के लिए सर्व थाना / चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय को ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई कि थाना बांगो के ग्राम नानलेपरा क्षेत्र में लम्बे समय से शराब बिक्री की जा रही है। जिसकी गंभीरता को समझते हुए तत्काल थाना प्रभारी बांगो को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना बांगो पुलिस स्टाफ़ के द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी सकुन साय सारथी पिता स्व. रतन साय सारथी उम्र 59 साल साकिन नानलेपरा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) से हाथ भट्ठी से निर्मित 06 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी रामाधार धनुहार पिता पंचम सिंह धनुहार उम्र 32 साल साकिन नान लेपरा बसाहट जिला कोरबा (छ.ग.) से हाथ भ‌ट्ठी से निर्मित 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर गिरफ़्तार किया गया। आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर दिनांक 30.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।     आरोपी 01- सकुन साय सारथी पिता स्व. रतन साथ सारथी उम्र 59 साल साकिन नानलेपरा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) 02- रामाधार धनुहार पिता पंचम सिंह धनुहार उम्र 32 साल साकिन नानलेपरा बसाहट जिला कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन