Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: लोकसभा चुनाव को लेकर हुई भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )आगामी लोकसभा चुनाव को राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने भी कमर कस ली है। भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं। इस कड़ी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने मार्गदर्शन दिया। लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह मेें आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। भाजपाइयों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आंकलन करने के साथ पार्टी आलाकमान से मिले निर्देशों के तहत जनता तक पहुंचने की बात कही। मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रबल प्रताप सिंह, प्रणव मरपची, लखन श्रीवास्तव, गोपाल साहू, विधायक प्रेमचंद पटेल, चारों विधानसभा के प्रभारी, विधायक सहित जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कोरबा लोकसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी को लेकर रिचार्ज किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन