Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: डिजीटल मिडिया एसोसियेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर "मां तुझे सलाम" कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

Vivek Sahu

Tue, Aug 8, 2023
कोरबा।    डिजीटल मिडिया एसोसियेशन कोरबा द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर देश भक्ति पर आधारित "मां तुझे सलाम" कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम कोरबा में शाम 5:00 बजे से होगा । डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित "मां तुझे सलाम" कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराने हेतु शहर में जोर शोर से तैयारियां चालू है । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर सांस्कृतिक गीत एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । जिसमें जिले के विभिन्न महाविधालयो एवं विधालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई है । एसोसियेशन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की उक्त कार्यक्रम में ज़ी टीवी सारेगामापा की कलाकार मधुरिमा बासु एवं अन्य मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति दी जाएगी, इसके साथ साथ ही समाज में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले चयनित लोगों का DMA अवार्ड से सम्मान करने के साथ ही अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम की रूप रेखा समिति द्वारा तैयार कर ली गई है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है। *महाविद्यालय/विधालय एसोसियेशन से संपर्क कर दर्ज करा सकते है प्रतिभागिता* डिजीटल मिडिया एसोसियेशन द्वारा अयोजित उक्त कार्यक्रम में जिले के महविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं एकल गायन/समूह नृत्य में प्रतिभागी बनने हेतू एसोसियेशन के संपर्क नंबर 9827173437 पर फोन कर जानकारी प्राप्त करने साथ ही अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करा सकते हैं। इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक अध्यक्ष एवं सचिव से 7999678989, 9977420507. 8103706665 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन