Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: बालको नगर में घर घर मोदी की गारंटी एवं राज्य की योजनाएं बतायी गई ।

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज सभी मंडलो एवं बूथों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया , जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने तय बूथों में हितग्राहीयो से संपर्क किया , केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं मोदी की गारंटी की जानकारी दिए ।   लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कोरबा लोकसभा के सभी मंडलो में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। हितानंद अग्रवाल स्वयं बालकों मंडल के निवासी हैं वहां भी उनके द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बालको मंडल की बस्तियों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी के साथ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना रुणीझा, रिशु श्रीवास्तव, रमेश सोनी, धीरज झा, रेणु प्रसाद उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मालती वर्मा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू ठाकुर मीडिया प्रभारी, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, मीरा मिस्त्री, नूतन वर्मा, अनीता सोनी, उषा यादव, रंभा उपाध्याय, कंचन यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से संपर्क कर, मिस्ड कॉल करवा कर, उनका नाम, मोबाइल नंबर एवं उन्होंने क्या लाभ लिया है। इसका विवरण एकत्रित किया गया। साथ ही उन्हें इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडे को मतदान कर विजई बनाने आग्रह किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन