Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत स्वतंत्रता दिवस पर सीएसईबी ग्राउंड पर करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी सलामी*

Vivek Sahu

Mon, Aug 14, 2023
कोरबा।   लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगीे। श्रीमती महंत सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 09 बजे ध्वजारोहण करेंगी और सलामी लेंगी। मुख्य अतिथि श्रीमती महंत द्वारा जिलेवासियों के लिए प्रेषित मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मार्च-पास्ट एवं परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। /मनोज/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन