Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: चिर्रा के रीपा में स्कूली छात्र-छात्राओंगने किया भ्रमण* *उद्यमिता एवं कौशल विकास की मिली प्रेरणा

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
कोरबा।   /छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’रीपा’ (रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क) अंतर्गत ग्राम चिर्रा में स्थापित रीपा में शासकीय हाई स्कूल चिर्रा के 60 छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने रीपा में संचालित विविध आर्थिक गतिविधियों से रूबरू हुए। इस भ्रमण से बच्चों को उद्यमिता एवं कौशल विकास की प्रेरणा मिली। साथ ही गांव में इस प्रकार के कार्य को देखकर बच्चों में उत्साह बढ़ा तथा भविष्य में उद्यमी बनने हेतु आवश्यक चीजों के आंकलन करने में बच्चों के जिज्ञासा भी देखने को मिली। रीपा में हल्दी, मिर्च, मसाला, धान प्रसंस्करण इकाई, चप्पल निर्माण, दोना पत्तल, इकाईयों के संचालन को बच्चों ने देखा व गोबर पेंट इकाई व फ्लाई एश ब्रिक्स इकाई को देखकर खुश हुए। रीपा मैनेजर सुश्री ललिता राठिया ने स्कूली बच्चों को रीपा में संचालित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ स्कूल शिक्षक, शिक्षिका, ग्राम पंचायत सचिव व संचालनकर्ता समूह के सदस्य व युवा शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन