Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील किया जाता है कि- होलिका दहन:- 1. होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे | 2. बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें | 3. घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें | 4. होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें। 5. शांतिपूर्ण होलिका दहन करें। होली त्यौहार:- 1. होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान। 2. होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें। 3. होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए। 4. बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें। 5. पक्के रंग और पेंट वार्निश का इस्तेमाल ना करें रंग खुशी देने के लिए है तकलीफ देने के लिए नहीं। 6. अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब ना करें। क्या ना करें:- 1. होली में नशीले पदार्थ का सेवन ना करें। 2. पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें। 3. ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें। 4. अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें। 5. परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग ना करें। 6. बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें। क्या करें:- 1. हर्बल रंगों का उपयोग करें। 2. यातायात नियमों का पालन करें। 3. सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें। 4. होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें। 5. एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। आइए सभी मिलकर पूरी उमंग एवं भाईचारे के साथ होली मनायें...।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन