Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन कोरबा की कार्यवाही

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। दिनांक 27.02.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला था बुधवारी बाजार कोरबा के पास मादक पदार्थ गांजा में रखकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. विनोद खाण्डे हमराह स०उ०नि० महिपाल सिंह आरक्षक देवनारायण कुर्रे के मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी मान सिंह सारथी पिता भगबली सारथी उम्र 52 वर्ष साकिन बुधवारी बाजार कोरबा जिला कोरबा (छ०ग०) द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000 रुपये रखकर बिक्री करना पाया गया । जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत वजह सबूत में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन