Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: <em>दो वार्डों के बीच में फंसे कॉलोनी के रहवासि लगा रहे हैं अच्छी सड़क के लिए गुहार</em>

Vivek Sahu

Sat, Jun 17, 2023

कोरबा नगर निगम के द्वारा जहां हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं लगभग हर रोज विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन हो रहे हैं वही अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो वर्षों से अपनी पुरानी मांग को लेकर नगर निगम में पत्राचार कर रहे हैं,

मामला है वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 के बीच फंसे प्राइवेट प्लॉट के बाशिंदों का कुछ वर्षों में यह क्षेत्र एक बड़ी बस्ती के रूप में तब्दील हो गई है,परंतु कॉलोनी बसने के पूर्व जो सड़क बनी थी वह पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है एवं बरसात के दिनों में यहां जलभराव की समस्या विद्यमान हो जाती है, जिससे कि यहां से आवागमन करने में इस क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत होती है, अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए इस क्षेत्र क अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए यहां के लोगों ने विभिन्न माध्यमों से अपनी बातें नगर निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई है परंतु लगता है जो वाडो के बीच में फंसे होने की वजह से यहां काम नहीं हो पा रहा या कोई और कारण है वह तो नगर निगम के अधिकारी ही जाने,

ऐसा नहीं है कि इन सड़कों का उपयोग केवल कॉलोनी के लोग ही कर रहे हैं शहर का एक नामी स्कूल इस क्षेत्र में संचालित है जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे आते हैं वहीं दूसरी ओर राजगामार और कोसाबाड़ी जाने के लिए भी आमजन इन सड़कों का उपयोग करते आ रहे हैं, समय रहते अगर इन सड़कों का कायाकल्प हो जाए तो कॉलोनी वासियों सहित आम लोगों को काफी सुविधा होगी,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन