Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमली कुंडा के निकट 30/35 वर्षीय एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से पर क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमली कुंडा के निकट पसान मुख्य मार्ग के समीप ढाबा से कुछ दूरी पर पीपल वृक्ष के नीचे सुबह तकरीबन 9:00 बजे लगभग 30 / 35 वर्षीय युवती की कड़ी धूप में पड़ी दिखी। जिसकी जानकारी ग्राम वासियों द्वारा तत्काल सरपंच और पसान थाना में दी गई। सूचना मिलते ही पसान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वह युवती मृत अवस्था में पड़ी थी।   जिसकी पहचान अभी नही हो पाई है और उसके पास कपड़े से भरा एक थैला और कपड़ा मिला, उसके पैरो में गोदना का निशान दिख रहा है पैरो में पायल पहनी हुई है वह युवती काले रंग का पीली पट्टी का ब्लाउज और नीली साड़ी पहनी हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है, फिलहाल युवती के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है, पसान पुलिस युवती की शिनाख्ती में जुटी है और शव का पंचनामा कर कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखने हेतु भेज दिया गया है। आमजन से अपील है कि यदि इसकी पहचान मिले तो पसान थाना में संपर्क करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन