Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान 13 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात…

Vivek Sahu

Mon, Jul 31, 2023
कोरबा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे , घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित आम सभा में शामिल हुए और कोरबा के लोगों के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा प्रभारी मंत्री शिव डेहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत, सुरेन्द्र जायसवाल निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद मौजूद रहे इस मौके पर डॉ चरणदास महंत की मांग पर नए 1320 मेगावाट विधुत संयंत्र का नामकरण मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर करने की घोषणा की ।   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा, ऊर्जा की राजधानी है। प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1957 में यहां बिजली प्लांट की शुरूआत की थी। उन्होंने जिलेवासियों को अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि संयंत्र स्थापित करने के लिए पर्यावरण अनुमति और कोयला की अनुमति मिल चुकी है। सारी प्रक्रिया बहुत तेज हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक इसे शुरू कर लेंगे ऐसा विश्वास है। श्री बघेल ने कहा कि बिजली की खपत प्रति व्यक्ति सबसे ऊपर है, देश में सबसे ज्यादा है। 42 लाख परिवार को आधा रेट में 400 यूनिट तक बिजली दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों को 12 हजार 3 सौ 57 करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराई है। बिजली विभाग इस मामले में लगातार समर्पित है। अब बिजली उत्पादन बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। साथ ही हम सोलर उर्जा पर भी काम कर रहे हैं, व बिजली पर भी काम कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन