Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: निजी स्कूलों की मनमानी, मुख्यमंत्री के आदेश पर भी भारी, चेट्री-चंड्र पर्व की छुट्टी घोषित होने के बाद भी आज खुले हैं न्यू एरा, सेंट जेवियर्स और डीपीएस स्कूल खुले रहे।

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के निर्देशों को दरकिनार करते है निजी स्कूलों की मनमानी तो अक्सर दिखती रहती है। सामाजिक भावनाओं की अनदेखी के साथ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम अवहेलना भी नजर आ रही है। यही वजह है की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चेट्री-चंड्र पर्व की छुट्टी घोषित किए जाने के बाद भी न्यू एरा, डीपीएस और सेंट जेवियर्स जैसे बड़े बैनर के स्कूल आज खुले रहे। राज्य सरकार ने आज सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेट्री-चंड्र पर प्रदेश में छुट्टी घोषित कर रखी है। इस आदेश में स्कूल और कॉलेजों को शामिल किया गया है। इसके तहत सभी शासकीय महाविद्यालय और विद्यालयों में अवकाश रखा गया और शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय कार्य बंद रहे। इसके बावजूद भी निजी स्कूलों में इस आदेश का पालन तो दूर कोई असर तक नजर नहीं आया। बुधवार को शहर में संचालित न्यू ऐरा स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल और उधर बालको स्थित डीपीएस बालको में अध्ययन अध्यापन जारी रखा गया। आम दिनों की तरह ही इन स्कूलों के पट खुले रखे गए। सामाजिक सरोकार को ध्यान रखते हुए जन भावनाओं के मद्देनजर शासन ने अवकाश का ऐलान किया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के बहाने आज इन स्कूल प्रबंधनों ने राज्य शासन के दिशा निर्देश का पालन नहीं किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन