Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: खरमोरा के शिव के हत्यारे का पता नही चल पाया और मां मालती की लाश जंगल में लटकती मिली

Vivek Sahu

Sun, Feb 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिस मां पर हत्या का संदेह था उसकी लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली। ढेलवाडीह के ग्रामीणों को जंगल में पेड़ से लटकती लाश दिखी जिसकी सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर पता चल की यह लाश 5 दिन पूर्व खरमोरा जंगल में मिलें मासूम शिव की मां मालती का है, बता दे की शिव की मौत के मामले में मालती को संदेह के घेरे में रखा गया था और उसकी छानबीन की जा रही थी। शिव के हत्या के बाद से मां मालती भी लापता थी जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, खरमोरा के निवासी भी जंगल में मालती को ढूंढ़ रहे थे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा । आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक महिला का शव पेड़ से लटक रहा है इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर सबूत तलाश रही है। मालती की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है ये तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, मौके पर पहुंच पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जल्द ही किसी नतीजे पर पुलिस के पहुंचने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन