Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: दीपका थाना क्षेत्रातंर्गत मोटर सायकल चोरी करने वाले शातिर चोर चढे पुलिस के हत्थे

Vivek Sahu

Sun, Mar 3, 2024
कोरबा। प्रार्थी निहाल कुमार साकिन गांधीनगर दीपका का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2024 को बुधवारी बाजार दीपका के बंद पुलिस सहायता केन्द्र के सामने अपनी मोटर सायकल होण्डा साईन को खडी कर सब्जी लेने चला गया बाजार करने के बाद वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहां पर नहीं था मेरा मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 12 AJ 7791 रंग ग्रे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है सूचना पर थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिदार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी शेख असलम को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरण्डम कथनानुसार होण्डा साईन क्रमांक CG 12 AJ 7791 रंग ग्रे को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन