Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि।

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। हम सभी को राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन