Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: ​दीपका क्षेत्रातंर्गत सुने मकान में चोरी करने वाले चोर चढे पुलिस के हत्थे

Vivek Sahu

Mon, Apr 1, 2024
कोरबा।  मामला का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दीपका के अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 457, 380 भादवि का प्रार्थी पंकज कुमार यादव निवासी प्रगतिनगर दीपका कालोनी का रिपोर्ट किया कि दिनांक 26/1/2024 से दिनांक 29/01/2024 तक छुट्टी में अपने पैतृक ग्राम गया था तब इसके मकान का ताला तोड कर अज्ञात चोर फ्रिज,वासिग मशीन व घरेलु सामान को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है इसी प्रकार अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 457/ 380 भादवि का प्रार्थी जितेन्द्र कुमार दुबे निवासी प्रगतिनगर दीपका कालोनी का रिपोर्ट किया की यह दिनांक 13/01/2024 से 25/1/2024 तक छुट्टी मे था इस दौरान इसके मकान के पीछे दरवाजा को तोड कर अज्ञात चोर घर अंदर से वासिग मशीन, माईक्रो ओवन व घरेलु समान चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी मे लिया गया मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्रीर् सिद्धार्थ तिवारी भा0पु0से0 अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू बी एस चौहान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एवं दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी मन्नु सिंह को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरण्डम कथनानुसार चोरी का फ्रिज एवं वासिग मशीन जप्त किया गया तथा खरीदार आरोपी संतोष कुमार गुप्ता से चोरी का माल तथा खरीदार आरोपी सुनील कुमार गुप्ता से वासिग मशीन जप्त किया गया। आरोपी से कुल 150000रूपये की चोरी की मशरूका जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एक अन्य फरार आरोपी छोटू की पतासाजी की जा रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन