Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कटघोरा में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगा वोट,कांग्रेस पर जम कर साधा निशाना

Vivek Sahu

Wed, May 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ में अब तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 7 मई को 7 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे,तीसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार को कोरबा जिले के कटघोरा मेला ग्राउंड पहुंचे। जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया,जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री शाह मंच पर पहुंचे लोगों ने जय श्री राम और मोदी मोदी के नारे से उनका अभिवादन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भी बिना समय गवाएं पहुंचने में हुई देरी के लिए लोगों से क्षमा मांग कर जनता का दिल जीत लिया। उन्होंने सभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में मतदान करने अपील किया। इस दौरान भाजपा के कई मंत्री और दिग्गज नेता मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनने के लिए चिलचिलाती धूप में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनका एडिटिंग वीडियो बनाकर भ्रम प्रचार प्रसार कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है कि सच्चाई क्या है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा जब तक भाजपा का एक भी सांसद भारत की संसद में है, एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण को न हम हटाएंगे और न कांग्रेस को हटाने देंगे। ये मोदी की गारंटी है शाह ने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कका की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही हमारे जवानों ने 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया।   https://youtu.be/MurANAN9bZA?si=jjwBQM_HSX8dNC33 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया,उन्होंने कहा पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कका की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। अमित शाह ने कहा अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं।   https://youtu.be/_eiSER3WJ1M?si=r0UgqfzwEJ0eZdrB   तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है।   https://youtu.be/6-FfV6jDOAg?si=q_JkMdATi0eMTclI     कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने पांच साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन