Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: बारातियों से मारपीट कर वाहन तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को थाना उरगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Tue, Mar 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश कुमार पटेल पिता संतोष कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 दादरखुर्द मानिकपुर थाना सिविल लाईन का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े भाई दिनेश कुमार की शादी ग्राम जमनीपाली थाना उरगा क्षेत्र में तय हुआ था। दिनांक 07.03.2024 को परिवार एवं रिस्तेदार सभी लोग इसके भाई का बारात लेकर जमनीपाली गये थे जहॉ सभी नाच कुद रहे थे कि रात 8.30 बजे के लगभग लोकनाथ पटेल,किशन, लकेश्वर पटेल, कमल सिंह सभी लोग पुरानी रंजिश व बात को लेकर मॉ बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुय जान सहित मारने की धमकी देते हुये एक राय होकर हाथ मुक्का, बेल्ट व डण्डा से प्रार्थी व नाच रहे बारातियों के साथ मारपीट करने लगे।   मारपीट करने से छोट भाई हरीश पटेल, दादा संतराम पटेल दोनो के सिर में एवं देवेन्द्र के सीने के पास चोट आई है लोकनाथ, किशन, लकेश्वर पटेल,कमल सिंह ये सभी लोगो के द्वारा बारात में गये वाहनो में तोड़फोड़ किये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 100/24 धारा 294,506,323,427,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रार्थी गवाह सरपंच व कोटवार से पुछताछ कर कथन लेने पर पता चला कि लकेश्वर पटेल के नाम का व्यक्ति गांव में नहीं है तथा प्रार्थी व गवाहो के कथन में पाया गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट दर्ज कराते समय उनके साथियो के द्वारा बताये अनुसार गौरीशंकर पटेल के नाम के स्थान पर लकेश्वर पटेल नाम से रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अति.पु.अधीक्षक महोदय श्री युबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में आरोपीगण लोकनाथ पटेल पिता कलेश्वर प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष, कमल सिंह कंवर पिता निलाम्बर सिंह उम्र 20 वर्ष, किशन कुमार पटेल पिता बद्री प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष, गौरी शंकर पटेल उर्फ लाला पिता घनश्याम पटेल उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम जमनीपाली सोहागपुर थाना उरगा जिला कोरबा को विधिवत् को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन