Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: जलभराव :कुदमुरा -श्यांग मार्ग में 4 फीट बह रही पानी , दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूटा

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा: जिलों में दो दिनों से लगातार हो रही मुशलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।खेत खलिहान टपाटप भरे हुए है। नदी नाले उफान पर है जिसके कारण जलभराव की समस्या क्षेत्रों में उत्पन्न हो गई है। लगातार बारिश के कारण रामपुर विधान सभा क्षेत्र के कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर हुंकरा स्थित मांड नदी का पानी सड़क के ऊपर 4 फ़ीट बह रही है। हर साल की तरह इस बार भी तेज और लगातार बारिश से का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।मांड नदी के उफान भरने से पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके अलावा निचले क्षेत्र भी जलमग्न हो गए है।जिल्गा, बरपाली, शनिडेरा, दादरपारा, कटकोना, बासीन, फुलसरी, गिरारी, गितकुंवारी, लबेद, पतरापाली, चिर्रा, एलोंग, सिमकेदा, गुरमा, धनपुरी, ढेगुरडीह, श्यांग, अमलडीहा, धौराबारी आदि के गावों का सम्पर्क टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों तरफ पानी भर चुका है। सड़क पर भी चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है।एक गांव से दूसरे गांव तक जाने वाले रास्ते कट चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन