Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: जो अभी संसद नहीं पहुची है और झूठ पर झूठ बोले जा रही हैं : डॉ महंत ।

Vivek Sahu

Mon, Apr 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) अपने 44 साल की राजनीति में बेदाग छवि व छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग छत्तीसगढ़ी के हाना-व्यंजना- मुहावरों को नहीं समझते उन पर जवाब देना उचित नही है। डॉ. महंत ने कहा कि दुर्ग व दिल्ली से आई भाजपा प्रत्याशी अभी संसद तक नही पहुँच पाई हैं और झूठ ऊपर झूठ बोले जा रही हैं। डॉ. महंत ने कहा कि कोरबा संसदीय क्षेत्र से महंत परिवार का आत्मीय नाता है जो 3 दशक से भी ज्यादा समय से बना हुआ है और हमेशा बना रहेगा।     https://youtu.be/0N3w3TLgtHo?si=FQCDF1lHtONjONRZ डॉ. महंत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा है कि सरकार भाजपा की है जांच कराए, किसने रोका है। प्रमाणित करके दिखाए तब जानें, केवल झूठ बोलो बार-बार बोलो जोर से बोलो यह भाजपा की नियति बन गई है। सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ सांसद मद से मिलता है और वह दावा कर रही हैं कि प्रत्येक पंचायत को 25-25 लाख रुपये दूंगी जबकि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 919 ग्राम पंचायतें हैं। डॉ. महंत ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ व कोरबा संसदीय क्षेत्र के लोग जुम्मा-जुम्मा 15 दिन पहले आये भाजपा प्रत्याशी के झांसे व झूठे वादों में कतई नहीं आने वाले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन