: मारवाड़ी युवा मंच ने किया जिले के प्रथम देहदानी महतो परिवार का सम्मान।
Wed, Dec 4, 2024
कोरबा :बरपाली (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिले के प्रथम देहदानी स्व प्रदीप महतो के परिवार को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि कोरबा जिला के बरपाली निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रदीप महतो ने मरणोपरांत अपना देह कोरबा के मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की थी। विगत 4 अक्टूबर को उनके देहांत के उपरांत उनके परिवार ने स्व प्रदीप महतो का शव कोरबा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया।साथ ही उनके दशगात्र पर स्व प्रदीप महतो की पत्नी श्रीमती केवरा महतो द्वारा नेत्रदान की और उनके पुत्र महेंद्र महतो, पुत्र वधु श्रीमती प्रीति महतो द्वारा भी देहदान की घोषणा कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। महतो परिवार के देहदान की घोषणाओं से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा स्व प्रदीप महतो के नाम स्मृति चिन्ह एवं श्रीमती केवरा महतो, महेंद्र महतो, श्रीमती प्रीति महतो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके मंच द्वारा प्रयास किया जा रहा है जो भी व्यक्ति देहदान या अंगदान करता है उनके परिवार को सरकार से दो लाख रुपये सम्मान के तौर पर दिया जाए साथ ही अंगदान किये गए व्यक्ति का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच बरपाली के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जागृति शाखा की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, प्रांतीय जनसेवा संयोजक संदीप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, हितेश अग्रवाल,. यश अग्रवाल के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण उपस्थित रहे।
: कोरबा पुलिस के द्वारा कोटपा अधिनियम के तहत चलाया गया चेकिंग अभियान।
Wed, Dec 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा थाना/चौकी अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल कॉलेज के आसपास चाय बार एवं पान ठेला जहां स्कूली बच्चों को सिगरेट तंबाकू आदि बेचने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
जिस पर थाना सिविल लाइन के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, आईटीआई कॉलेज, साडा कन्या स्कूल एवं शिक्षण संस्थान के आसपास सिविल लाइन थाना के द्वारा कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
जिसमें पुलिस के द्वारा माधव प्रसाद केसरवानी, हरीश कुमार साहू शिशु मंदिर स्कूल बुधवारी के पास, विजय भगत, रोहित भगत यातायात थाना के पास रामपुर, पिंकी साहू, दिनेश कुमार चंद्र, शुभम साहू सिंगापुर रामको रामपुर के पास के दुकानो में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। सिविल लाइन रामपुर पुलिस के द्वारा 07 दुकानों पर कोटपा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया।
: कोरबा पुलिस के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियान।
Wed, Dec 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही किया गया है।जिस पर कोरबा और यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही और इस वर्ष नवंबर माह तक कुल 563 ओवर स्पीड गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही की गई और कुल 6 लाख 13 हज़ार 6 सौ समन शुल्क जमा कराया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष नवंबर माह तक 563 कार्यवाही कर ली गई है जो क़रीबन 354% प्रतिशत की वृद्धि है।इसी प्रकार इंटरसेप्टर वाहन के द्वारा जुलाई माह से नवंबर तक कुल 243 वाहनो पर कार्यवाही की गई है।कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।