: मर्डर की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया।
Tue, Dec 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2024 को प्रार्थी सुखनंदन बंजारे पिता नटवर बंजारे उम्र 32 साल सा० केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम राजेश गैरेज टीपी नगर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । आहत खेमलाल बंजारे पिता नटवर बंजारे उम्र 45 साल सा० केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम रामू गैरेज टीपी नगर कोरबा जिला कोरबा इसका मंझला बड़ा भाई है, जो काफी सालों से गांव छोडकर कोरबा टीपी नगर में रहकर रामू साहू के साथ मिलकर गैरेज का काम करता है तथा गैरेज में ही रहता एवं सोता है। दिनांक 18.11.2024 को सायं करीब 04:00 बजे खेमलाल ने इसे गैरेज आकर बताया था कि वह यूनियन बैंक में खाता खोलवाया है और अपने गैरेज चला गया था उसके बाद दिनांक 19.11.2024 को सुबह करीब 07:00 बजे जब यह चाय पीने देवांगन होटल के पास आया था तब यादव पान ठेला वाले ने बताया कि तरुण गैरेज के पास मर्डर हो गया है तब वहां जाकर देखा तो इसका बड़ा भाई खेमलाल बंजारे की हत्या करने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में टॉयलेट सीट पटक कर मारा गया है। जिसे सिर में गंभीर चोंट आया है एवं बेहोशी की हालत में तथा मरने की कगार पर है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमाक 719/2024 धारा 109 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्वार्थ तिवारी द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे एक टीम गठित किया गया जिसमे चौकी सीएसईबी एवं सायबर सेल कोरबा को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन मे टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, टीम के साथ फोरेंसिक अधिकारी, डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल कि बारीकी से जॉच की गई, जॉच के दौरान पाया गया की मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर आहत का 01 जोड़ी चप्पल, एक नग गमछा तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद मटमैला रंग का वेस्टर्न टॉयलेट सीट को जप्त किया गया है।मामले का आहत खेमलाल बंजारे उपचार के दौरान दिनांक 28.11.2024 को सुबह 08:05 बजे डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में फौत हो गया है। जिसकी मृत्यु के संबंध में पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर में मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर मृतक खेमलाल बंजारे के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।पी.एम. रिपोर्ट अप्राप्त है, जो पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर से मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी. एन.एस. से संबंधित मर्ग दस्तावेज छायाप्रति प्राप्त कर मामले में धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोड़ा गया है।मामले में टीम के द्वारा घटनास्थल तथा आस पास के लोगों से पूछताछ किया गया और गवाहों के बयान को बारीकि से अवलोकन करने पर एक संदेही नीला रंग जैकेट पहने व्यक्ति को घटनास्थल पर देखा गया, जिसमे घटना स्थल के आसपास घुम रहे संदेहियों की पहचान कर उनसे पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान संदेही विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) को तलब कर समक्ष गवाहों के पुछताछ करने पर बताया है कि वह अभी विगत 02 सप्ताह से बुधवारी बाजार में बने ओव्हर ब्रीज के उपर सोता है तथा लोहा टीना कबाड़ बिनने का काम करता है।संदेही जब 4-5 साल का था तब से उसके माता पिता कि मृत्यु हो गई है तब से लावारिस है।वह कभी स्कुल नही गया है बस अपना नाम लिखने सीखा है। अर्जुन चौहान निवासी बाल विहार के सामने अटल आवास पम्प हाउस गेरवाघाट का है, जो कभी कभार इसका देखरेख करता था।यह टीपी नगर कोरबा में रोज लोहा टीना बिनने का काम करता था तथा अपना जीवन यापन करता था।टीपी नगर में ही खेमलाल बजारे रहता था, जो आये दिन इसे कबाड़ बिनने पर चोरी करते हो कहकर गाली-गलौच करते रहता था और मारता पीटता भी था।अभी घटना के 3-4 दिन पहले भी खेमलाल बंजारे इसे मारपीट किया था।तुलसीनगर जंगल में संदेही ने एक शराब का पव्वा छिपाकर रखा था उसे दिनांक 18.11.2024 के रात्रि करीब 11:30 बजे लेकर पैदल राजू होटल खाना लेने जा रहा था।तरुण गैरेज मोड़ में नाली के पास खेमलाल बंजारे बैठकर हांफ रहा था तथा शराब के नशे में था, जो इसे देखते ही गाली गलौच करने लगा और इसे मारने के लिये उठने लगा तो यह अपने पास रखे देशी शराब के पव्वा से खेमलाल के सिर में मार दिया तब वह नाली में गिर गया उसी समय राजू होटल तरफ से एक मोटर सायकल वाले को आते देखा तो रोड के उस पास ट्रेलर के डाला के पिछे छिप गया और आस पास देखा तो सुलभ शौचालय के सामने स्थित ठेला के पिछे एक टॉयलेट शीट पडा था जिसे उठाकर लाया और 02 बार खेमलाल बंजारे के सिर में जोर-जोर से पटक कर उसे मार दिया, टॉयलेट शीट खेमलाल के सिर में ही छोड़ दिया।फिर खेमलाल के पैंट के जेब को देखा तो बाये जेब में 500 रू. रखा था जिसे निकालकर पैदल बुधवारी बाजार ओव्हर ब्रीज आ गया तथा खाना खाकर सो गया।खेमलाल बंजारे के जेब से निकाला सारा पैसा खाने पिने में धीरे-धीरे खर्च हो गया है।घटना दिनांक के समय वह नीला रंग को जैकेट पहना था, विकास काठे के पेश करने पर एक पुराना इस्तेमाली नीला रंग का जैकेट को जप्त किया गया है।उपरोक्त घटना का प्रकरण में आरोपी विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।थाना- सिविल लाईन रामपुर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ.ग.)अप. क्र. 719/2024 धारा 109(1), 103 (1) बी.एन.एस.नाम आरोपी :-
विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०)
: बालको 'सुरक्षा संकल्प' के 3 वर्ष पूरे, सुरक्षा संस्कृति को मिली मजबूती।
Tue, Dec 3, 2024
कोरबा
बालकोनगर (न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी मासिक सुरक्षा पहल 'सुरक्षा संकल्प' के तीन साल पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों दोनों की भागीदारी शामिल है, जिसने संयंत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
परिणामस्वरूप संयंत्र परिसर के भीतर सुरक्षा मानकों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।दिसंबर 2021 से आरंभ सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य कोचिंग, कॉउंसिलिंग, मॉनिटिरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में निहित सुरक्षा संस्कृति का पोषण करना है।प्रत्येक महीने के पहले दिन आयोजित होने वाले व्यापक प्रशिक्षण सत्रों ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर रचनात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते हुए सुरक्षा-प्रथम व्यवहार को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लगातार तीसरने वर्ष में आयोजित 36वें प्रशिक्षण में 1500 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों ने हिस्सा लिया। सभी इस पहल के माध्यम से सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में तीन वर्षों के समर्पित प्रयासों का जश्न मना रहे थे। सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई विभिन्न प्रकार की थीम को शामिल करता है। कंपनी सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में शिक्षित करने के साथ विभिन्न टीमों के भीतर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया है।पुरस्कृत व्यक्ति अपने विभागों के भीतर सुरक्षा जागरूकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है और दूसरों को कार्यस्थल में सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में हम जीरो हार्म के अपने दृष्टिकोण का पालन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करते हैं। सुरक्षा संकल्प’ एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक रहा है जो हमारे कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों की भलाई को प्राथमिकता देने के साथ एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है।हम अपने सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। इस पहल की निरंतरता और लगातार सुदृढ़ीकरण से सुरक्षा मानसिकता को विकसित करने तथा सुरक्षा व्यवहार में परिवर्तन लाने में सहायक साबित हुआ।मजबूत सुरक्षा संस्कृति का निर्माण करने के लिए कंपनी कई अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया है।जैसे- ऑगमेंटेड एंड वर्चुअल रिएलिटी आधारित प्रशिक्षण केंद्र, वीडियो एनालिटिक्स, सस्टेनेबेलिटी मोबाइल ऐप और ई-लर्निंग पाठ्यक्रम जैसे डिजिटलीकरण के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा संस्कृति से जोड़ा गया है। सुरक्षा क्षेत्र में बालको अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर की मदद से यातायात एवं सड़क सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला सहित विभिन्न सुरक्षा कार्यों में बेहतर निर्णय लेने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा अंतर्दृष्टि का लाभ उठा रहा है। रियल टाइम डेटा की निगरानी, कोयला यार्ड में हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम जैसी परियोजनाओं सहित एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थर्मल निरीक्षण का उपयोग करना शामिल है। शॉप फ्लोर में भारी वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए एलईडी लोगो प्रोजेक्टर का प्रयोग हो रहा है। टी-पल्स निगरानी प्रणाली जो एआई मॉडल का उपयोग करके कैमरा नेटवर्क के माध्यम से रियल टाईम में संयंत्र के अंदर चल रहे कार्यों की निगरानी करता है।सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आंतरिक वाहन संचालन में अत्याधुनिक एआई तकनीक एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (डीएमएस) को लागू किया गया है।
: जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला हुई संपन्न।
Tue, Dec 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर कोरबा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला मेंमार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा।
जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी।
भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री अशोक चावलानी, श्री राजेंद्र पांडे, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ आलोक सिंह सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।