: हसदेव बचाओ: जल-जंगल और जीवन की रक्षा के लिए कोरबा में जनसैलाब!
Mon, Dec 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )हसदेव नदी और जंगल को बचाने के उद्देश्य से निकली "हसदेव बचाओ पदयात्रा" आज खमहरिया से कोरबा शहर में प्रवेश करेगी। यह पदयात्रा 24 नवंबर को बिलासपुर के नेहरू चौक से शुरू हुई थी और आज अपने आठवें दिन में है। इस जन आंदोलन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), किसान सभा, भू-विस्थापित संघ, आदिनिवासी गण परिषद सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी है।कहां से कहां तक पहुंचेगी पदयात्रा?आज सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम खमहरिया से शुरू होकर कोरबा के सर्वमंगला मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर और सीएसईबी चौक होते हुए शहर में प्रमुख स्थलों पर पहुंचेगी। पदयात्रा का उद्देश्य हसदेव अरण्य और नदी के संरक्षण के लिए जन जागरूकता फैलाना है।यह पदयात्रा महत्वपूर्ण क्यों है?हसदेव अरण्य, छत्तीसगढ़ का एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर, आज खनन और औद्योगिक गतिविधियों के कारण संकट में है। यहां के जंगल न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि हजारों आदिवासियों और किसानों की आजीविका का आधार भी हैं। हसदेव नदी इस क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो कृषि और पेयजल के लिए अनिवार्य है। ऐसे में इस पदयात्रा का उद्देश्य इन प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए सरकार और जनता का ध्यान आकर्षित करना है।जनता से अपील: अधिक से अधिक संख्या में हों शामिलहसदेव बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कोरबा की जनता से अपील की है कि वे इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। यह सिर्फ जंगल और नदी बचाने का आंदोलन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का प्रयास है।यह पदयात्रा न केवल हसदेव अरण्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है, बल्कि यह लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी एक माध्यम है। कोरबा के नागरिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है कि वे इस जन संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रकृति की रक्षा के इस आंदोलन को मजबूत बनाएं।
: दीपका मंडल में संगठन चुनाव की हलचल तेज।
Mon, Dec 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण में बूथ कमेटियों का चुनाव होगा, इसके बाद 1 दिसंबर से मंडल अध्यक्ष और 15 दिसंबर से जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इस बार राष्ट्रीय संगठन ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए 45 वर्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए 60 वर्ष की आयु सीमा तय की है, तब से संगठन चुनाव की सरगर्मी में तेज हो गई है इसमें कई धुरंधर बिना बैटिंग के ही आउट हो गए हैं। इस नियम ने कोरबा जिले के दीपका मंडल में चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। कई दिग्गज नेता जैसे द्वारिका शर्मा, महेंद्र सिंह, रमेश गुरुद्वान, धरम तिवारी और राजेंद्र राजपूत उम्र सीमा के कारण रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनके समर्थक युवा चेहरे जैसे अनूप यादव, राधेश्याम सिंह, मुकेश जायसवाल, विशाल अग्रवाल, राजू प्रजापति, रोहित जायसवाल, विकास सोनी, निलेश साहू और राजेंद्र साहू अब प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं। बदले समीकरणों के बीच भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओ के चहेते स्वच्छ छवि एवं संगठन के प्रति समर्पित राधे श्याम सिंह मंडल अध्यक्ष की रेस में सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरते दिख रहे हैं। राधेश्याम सिंह युवा मोर्चा जिला बॉडी में पहली बार जिला कार्य समिति सदस्य एवं भिलाई मंडल का प्रभारी, दूसरे पंचवर्षीय में स्वधाय मंडल योजना जिला संयोजक एवं पाली मंडल प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही साथ बूथ अध्यक्ष का प्रभाव भी संभाल चुके हैं जिसमें विधानसभा और लोकसभा में पार्टी को लगभग 70% वोट मिले हैं।उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान ने उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया है।प्रदेश में 405 मंडलों के लिए चुनाव होंगे। मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का सक्रिय सदस्य होना, संगठन में किसी पद पर काम करने का अनुभव और आयु सीमा के भीतर होना अनिवार्य है।दीपका मंडल में चुनावी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है, क्योंकि आगामी नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनावों में संगठन की भूमिका अहम होगी। नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं और जनता को बेहतर समन्वय और परिणामों की उम्मीद है।
: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन।
Sat, Nov 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा (Additional SP of Korba) सुश्री नेहा वर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह जी, प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स, उप-प्राचार्य श्री बी. भाटिया, एडमिन सुबेदार युवराज राठौर, किड्जी कॉआर्डिनेटर श्रीमती रूपसी त्रिपाठी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री सौरभ एम. शर्मा, छात्रा जसदीप कौर एवं सानिया अग्रवाल के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा वर्मा ने माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और बैज से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा वर्मा ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया, उन्होनें कहा की हम सभी को अनुशासन और नियमों का पालन करना चाहिए, छात्र-छात्राओं को मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए एवं छात्र-छात्राओं का चहुमुखी विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक विकास की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का आधारभूत आवश्यकता है, खेल से टीम भावना एवं सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके द्वारा हम शारीरिक व मानसिक विकास करते हैं और अपने जीवन पथ पर अग्रसर रहते हैं । इसके साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे स्कूल के दो छात्र-छात्रा ने राष्ट्रीय खेल में अच्छा प्रदर्शन करके मेडल प्राप्त किये जिसमें वी. सम्भवी कक्षा 5वीं ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक और कुशाल साहू कक्षा चौथी ने किक बाक्सिंग में नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. एन. जेम्स ने यह बताया कि हमारे स्कूल का खेल शिक्षक श्री के. के. द्विवेदी को छत्तीसगढ़ लेजेन्ड प्रीमियर लीग में क्यू.सी.आई वॉरियर में अति उन्नत खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल एवं कोरबा का नाम रोशन किया। इस तीन दिवसीय खेल समारोह का स्कूल के खेल शिक्षक श्री के. के. द्विवेदी एवं श्रीमती नीलिमा यादव के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्तर पर 50 मी., 100 मी., 200 मी., हडर्ल रेस, शॉट पुट और स्पून रेस में भाग लेकर प्रतियोगियों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। https://youtu.be/aZpZD17pl4Y?si=4xaJ1yM1KT2RsumK सामूहिक खेलों में कबड्डी, रिले रेस, टग ऑफ वार, वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।समापन समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी. और जुम्बा डांस आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री बी. भाटिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषण की।