: कोरबा में आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. निःशुल्क रोजगार मेले का 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को आयोजन।
Wed, Nov 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )21 नवंबर दिन गुरुवार भारत में कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्तर पर कार्य कर रही संस्था आईसेक्ट ने भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एन.एस.डी.सी.) के साथ मिलकर 21 नवम्बर 2024 दिन गुरुवार को कोरबा के आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कोसाबाड़ी कोरबा में रोजगार मेले का आयोजन है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार तथा कुशल युवाओं को राष्ट्रीय व स्थानीय नियोक्ताओं के माध्यम से रोजगार प्रदान करना है। आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेला ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियुक्ति के अवसर प्रदान करेगा।इस रोजगार मेले में 30 से अधिक राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की कंपनियां आ रही है। इसमें मुख्य रूप से,, आईसीआईसीआई बैंक, उत्कर्ष फायनेंस बैंक, जीयो फायबर, एयरटेल, एसबीआई, बैंक आफ बडोदा, कोटक महिन्द्रा, टाटा पावर, ओला, सुर्योदय स्माल फायनेस बैंक, विस्ट्रोन आईफोन मेनुफैक्चरिंग युनिट, एडिको, जैसी राष्ट्रीय ब्रांड्स है जो ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बड़ा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर भाग लेने वाली कंपनियों में रोजगार सृजन, फिनकेयर स्माल फायनेंस बैंक, चेतक, महिन्द्रा आटो सेंटर, मारूती सुजुकी, रिनॉल्ट, युनिक इंटरनेशनल स्कूल, कैलाश आटो एजेंसी, एन के एच, कृष्णा हॉस्पिटल आई आई स्किल एजुकेशन सेंटर, स्पंदना स्फुर्ति फायनेसियल लिमिटेड, नवकिसान बायोटेक, स्वतंत्र इंडिया माइक्रो फायनेस, ईगल विजन मोंटेसरी स्कूल, कूल केयर सिटी डेंटल केयर, श्री तिरूपति एजेंसी टी वाय इलेक्ट्रीकल, कॉन्सटा क्लाउड, चैतन्य के टी एम, केआईएमपी (बूलेट शोरूम) प्रमुख है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर यह कंपनियां 8 हजार से 2 लाख 50 हजार रूपए तक मासिक वेतन चयनित उम्मीदवारों को देंगी। आईसेक्ट एन.एस.डी.सी. रोजगार मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा।कंपनियां ऑनस्पॉट इंटरव्यू के पश्चात् चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लैटर दे देगीं और भविष्य में रिकूटमेंट के लिए भी डाटा तैयार करेंगी। इस मेले में मैनेजर, साफ्टवेयर इंजिनियर, सर्विस मैनेजर, एच आर मैनेजर, ईवी टेक्निशियन, एसेम्बली लाइन आपरेटर, स्माट मीटर इंस्टालर, नर्सिंग इंचार्ज, ग्राफिक्स डिजायनर, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, म्युजिक टीचर, सेल्स व मार्केटिंग, टेलीकालर, डाटा एंट्री ऑपरेटर,, अकाउंटेंट, केशियर, मशीन ऑपरेटर, टेक्सटाइल वर्कर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, मानटेसरी टीचर, इन्सुरेन्श एडवायजर, व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रकिया में उम्मीदवारों को आसानी हो इसके लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को समीप के आईसेक्ट एनएसडीसी सेंटर पर रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा जिससे उम्मीदवारों को भाग लेने वाली कंपनियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। इस दौरान इंटरव्यू में सफलता के टिप्स भी दिए जाएंगे।
: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका की कार्रवाई।
Tue, Nov 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/11/2024 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बनबांधा थाना चैतमा में—विजय कुमार पिता बहोर के संज्ञान आधिपत्य मकान की बाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 16ली महुआ शराब एवम् 55kg महुआ लाहान बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेश किया गया,जहां से न्यायिक रिमांड लेकर आरोपी को जेल दाखिल कराया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक प्रजेश सिंह,अंबिका सांडे का सराहनीय योगदान रहा।* आबकारी वृत्त - *दीपका*
* कुल कायम प्रकरण - *01*
* कुल जप्त मात्रा - *16लीटर महुआ शराब एवम् 55 kg महुआ लाहान*
* धारा - *34(1)(क,च), 34(2) , 59(क)*आरोपी-1) विजय कुमार पिता-बहोर सिंह जाति-धनवार उम्र-29वर्ष साकिन बनबांधा थाना चौकी चैतमा
: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका ज़िला कोरबा की कार्रवाई।
Tue, Nov 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह मैम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/11/2024 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पाली थाना पाली में—कौशिल्या पति शिवकुमार प्रजापति के संज्ञान आधिपत्य मकान की तलाशी लेने पर कुल 51ली महुआ शराब एवम् 300kg महुआ लाहान बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेश किया गया,जहां से न्यायिक रिमांड लेकर आरोपी को जेल दाखिल कराया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक प्रजेश सिंह,अंबिका सांडे का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी वृत्त - *दीपका*
* कुल कायम प्रकरण - *01*
* कुल जप्त मात्रा - *51लीटर महुआ शराब एवम् 300kg महुआ लाहान*
* धारा - *34(1)(क,च), 34(2) , 59(क)*आरोपी*-1) कौशल्या पति-शिवकुमार प्रजापति जाति-कुम्हार उम्र-40वर्ष साकिन पाली वार्ड क्रमांक 02,थाना पाली।