: बालको खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव रहा अग्रणी।
Mon, Nov 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) धातु उत्पादन के साथ, शुरूआत से ही जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। औद्योगिक विकास के साथ ही खेल क्षेत्र में भी कंपनी का समृद्ध इतिहास रहा है। युवाओं को खेल से जोड़ने में कंपनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी के अंबेडकर स्टेडियम में स्थानीय समुदाय के युवा शुरू से विभिन्न खेल का अभ्यास करते रहे हैं।
कर्मचारियों, स्कूल के बच्चों तथा समुदाय के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी समयांतराल पर अनेक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करता है।1974 में बालको लेडिज क्लब ने बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया।
बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी क्लब ने 1976 में आउटडोर तथा इनडोर खेल का आयोजन शुरू किया। इसी साल अग्रदूत कमेटी द्वारा चाचा नेहरू के जन्मदिन पर त्रिटंगी (दो लोगों के पैरों को मिलाकर) खेल का आरंभ किया। लेडिज क्लब 1976 में ईधन बचत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए साईकिल रिक्शा रेस को आयोजन किया। कंपनी ने 1976 में मिनी ओलंपिक का आयोजन शुरू हुआ जिसमें स्मेल्टर, एल्यूमिना, एडमिस्ट्रेशन, कंस्ट्रक्शन और सीआईएसएफ के टीम शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष इन्हीं टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित होती थी।
मिनी ओलंपिक में लांग जंप, हाई जंप, जेविलियन थ्रो, डिस्कस थ्रो, वेट लिफ्टिंग, स्लो साईकिल, शॉट पुट, रिले तथा 100 एवं 800 मीटर रेस को आयोजित किया। 26 जनवरी 1977 में बालको ने वार्षिक खेलकूद का आयोजन शुरू किया जिसमें फुटबॉल, बॉलीवॉल, कबड्डी एवं क्रिकेट शामिल थे। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 1979 के वार्षिक खेल में बच्चों के लिए अर्थमेटिक रेस तथा 1982 में शीतकालीन स्पोर्ट्स इंवेट की शुरूआत की गई। 1986 में बालको क्लब ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस के साथ ही बालको ने वार्षिक खेल में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए कैरम एवं चेस की शुरूआत भी की।
1979 में सीमेंट कॉपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अकलतरा में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में बालको की टीम रनरअप विजेता बनी। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) कोरबा द्वारा 1982 में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल जीतकर बालको टीम ने शील्ड अपने नाम किया। 1986 में छत्तीगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं नवागढ़, सलखन, जांजगीर एवं सक्ती में बालको विजयी सफलता हासिल की। 1982-83 में मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल (एमपीईबी), कोरबा एवं वेस्टन कोल फिल्ड द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल 23 टीमों के प्रतिस्पर्धा में बालको ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता के साथ मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कारों को अपने नाम किया। 1984 से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 22 यूनिट (महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा एवं मध्य प्रदेश इत्यादि) के लिए बालकोनगर में कुश्ती प्रतियोगिता तथा सभी यूनिट के लिए बालको द्वारा सामूहिक रूप से बड़ा खाना का आयोजन किया जाता था। कंपनी ने 1985 में गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसमें हसदेव थर्मल पावर प्लांट, एनटीपीसी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहित आठ टीमों ने भाग लिया था।
इसी वर्ष हॉकी तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडो-बर्मा पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भी हिस्सा लिया।कंपनी द्वारा 1989 में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया जिसमें वालीबॉल, कबड्डी, निशानेबाजी, उंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, 200 मीटर सहित स्थानीय खेल त्रिटंगी, बोरा और मटका दौड़ सहित मेढ़क एवं फुगड़ी दौड़ शामिल थे।इसमें दोंदरो, भदरापारा और लालघाट सहित अन्य गॉंवों ने हिस्सा लिया।विनिवेशीकरण के बाद कई वर्षों तक बालको के अंबेडकर स्टेडियम में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता तथा 2013 में राज्य स्तरीय गर्ल्स जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा स्थानीय स्तर पर आयोजित केएल मेहता एवं उर्जा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा भी लेता रहा है। कंपनी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय, बालको प्रीमियर लीग (क्रिकेट), फुटबॉल एवं वॉलीबॉल टूर्नामेंट तथा बैडमिंटन का आयोजन करता है जिसमें कर्मचारी बढ़चढ़ के हिस्सा लेते हैं। स्थानीय समुदाय में बच्चो के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने स्पोर्ट्स किट वितरण किया है।
: सर्व आदिवासी समाज अयोध्या पूरी जेलगांव दर्री में।
Mon, Nov 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )आदिवासी शक्तिपीठ स्थल पर बूढ़ादेव, ठाकुर देव एवं सरना देव का स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस आयोजन स्थापना के कार्यक्रम में विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के मुख्य पुजारी रामचरण गोंड, बहुर सिंह ध्रुव श्री जोगी सिदार एवम मांझी लिंगो सहित उरांव समाज के जशपुर, झारखंड से पधारे पुजारी ने सरना देव जी का आदिवासी रूढ़िजन परंपरा के आधार पर स्थापना एवं पूजन के कार्यक्रम को संपन्न कराया।
तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन में श्रम एवं उद्योग वाणिज्य कैबिनेट मंत्री श्री लखन देवांगन जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री नरेंद्र देवांगन जी एवं नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर श्री राज किशोर प्रसाद शक्तिपीठ के संस्थापक एवं संरक्षक श्री रघुवीर सिंह मार्को शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज के आतिथ्य में संपन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के संबोधन में श्री राजकिशोर प्रसाद एवं श्री नरेंद्र देवांगन जी ने अपनी शुभकामनाएं सहित अपनी बात रखी एवं समाज के मांग पर सामुदायिक भवन हेतु श्री नरेंद्र देवांगन जी के द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री के तरफ से 15 लाख की घोषणा की गई।साथ ही राजकिशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा भी मांगी गई मांगों को त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष के आसंदी से श्री रघुवीर सिंह मार्को ने आदिवासी सांस्कृतिक इतिहास को बड़े विस्तार पूर्वक उपस्थित लोगों के सामने रखें
तत्पश्चा आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान ने भी अपने विचार एवं समाज के द्वारा मांगी गई मांगों को अतिथियों के समक्ष रखा शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज जी ने भी अपने विचार रखें अंत में आए हुए अतिथियों ने बेहतरीन कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया । भविष्य में हमेशा सहयोग की बात भी कहीं अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष वासुदेव भगत जी के द्वारा आए हुए अतिथियों एवं उपस्थित भारी जन समुदाय को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उपरोक्त अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री सेवक मरावी जिला महासचिव डॉक्टर श्यामलाल कंवर महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपा तिर्की जंगो राइतार मातृशक्ति संघ के सभी सम्माननीय पदाधिकारी संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका युवा प्रकोष्ठ सहित भारी संख्या में सामाजिक बन्धुओं के साथ-साथ आम नागरिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि एमआईसी सदस्य पाषर्दगड़ सरपंच गण सहित सर्व आदिवासी समाज अयोध्या पुरी के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने भारी सराहा ।
: एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति ने बच्चों की मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारी के साथ सहयोग किया।
Mon, Nov 11, 2024
एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति ने बच्चों की मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारी के साथ सहयोग किया।बच्चों के मानसिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल में, ब्रह्माकुमारी और बाल भवन तथा मैत्री महिला समिति (MMS), एनटीपीसी कोरबा के कल्याण विंग ने 09.11.2024 को बाल भवन परिसर में "सशक्त मानसिकता" विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया।यह सत्र ब्रह्माकुमारी से जुड़ी श्रीमती स्मृति द्वारा संचालित किया गया, जो प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिय विश्वविद्यालय की एक फैकल्टी सदस्य हैं। उन्होंने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन पर मूल्यवान जानकारी साझा की। इस सत्र में बच्चों को चुनौतियों का सामना करने, मानसिक दृढ़ता विकसित करने और आज की तेज़-तर्रार दुनिया में संतुलित मानसिक स्थिति बनाए रखने के तरीके बताए गए।
कार्यशाला में ध्यान, आत्म-जागरूकता और श्वास अभ्यास जैसे व्यावहारिक तकनीकों पर जोर दिया गया, ताकि बच्चे चिंता से निपट सकें, एकाग्रता में सुधार कर सकें और आंतरिक शांति का अनुभव कर सकें। यह कार्यक्रम स्थानीय स्कूलों के बच्चों, उनके माता-पिता और शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सराहा गया और इस सत्र के सकारात्मक प्रभाव की सराहना की गई।मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा, श्रीमती रोली खन्ना ने एक बयान में कहा, "मैत्री महिला समिति में हम बच्चों के समग्र विकास में विश्वास रखते हैं, केवल शैक्षिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी।ब्रह्माकुमारी के साथ यह सहयोग एक संतुलित और मानसिक रूप से मजबूत पीढ़ी बनाने की दिशा में एक कदम है। हम ब्रह्माकुमारी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे बच्चों को मानसिक चुनौतियों से निपटने और स्वस्थ मानसिकता को बढ़ावा देने के उपकरण दिए।"ब्रह्माकुमारी और MMS की यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है, न केवल बच्चों के लिए बल्कि समुदाय के लिए भी। दोनों संगठन इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि लोग मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बन सकें।