: बालको डेंगूरनाला से अवैध शराब का जखीरा आबकारी विभाग ने किया जप्त।
Tue, Nov 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) आज दिनांक 05/11/24 को लालघाट बालको मे गस्त एव चेकिंग के दौरान डेंगूरनाला के पास झड़ियों एवं गड्डो मे छिपाकर रखी दो दो लीटर क्षमता वाली 13 नग प्लास्टिक के बोतलो मे भरी कुल 26 लीटर।तथा तीन पाँच लीटर क्षमता वाली जेरीकेन मे भरी 15 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद किया गया।
इस प्रकार कुल 41 लीटर हाथ भट्टी शराब एंव 16 नग प्लास्टिक के डिब्बो मे भरी महुआ लहान प्रत्येक डिब्बो मे 15-15 kg.लहान कुल =240 k.g. महुआ लहान लावारिस हालत मे जब्त किया गया।
: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन आज।
Tue, Nov 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को शाम 07 बजे से जिला मुख्यालय के घण्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में प्रदेश सरकार के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समारोह की अध्यक्षता सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सभापति नगर निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना अजय जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 21 श्री सुखसागर निर्मलकर शामिल होंगे।
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री सुनील सोनी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी में विकास की झलक नजर आएगी।
छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं सेल्फी जोन समारोह के आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।
: बलात्कार के आरोपी आरटीओ एजेंट को 10 साल की सजा।
Tue, Nov 5, 2024
कोरबा (न्यूजउड़ान )अमरैयापारा कोरबा में रहने वाले विनय सिंन्हा आरटीओ एवं इंश्योरेंस का काम करता है।अभियुक्त ने घर में खाना बनाने वाली महिला को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया था। आरोपी विनय सिंन्हा आरटीओ एजेंट का काम करता है। घर में खाना बनाने का काम करने वाली महिला जो जिला अस्पताल कोरबा गई थी उसे देखकर पहने उसने अपने घर में काम पर रख लिया फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना चालू कर दिया।जब महिला शादी के बोलने लगी तब अभियुक्त उसे डराने धमकाने की भी कोशिश किया अंततः महिला ने अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ मानिकपुर पुलिस चौकी में 23/5/2024 को एफआईआर दर्ज कराया। जून 2024 में अभियोग पत्र सेशन न्यायालय कोरबा में प्रस्तुत होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट को कोरबा में मामले का विचारण प्रारंभ किया गया।जून 2024 में अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने दिनांक 5 नवंबर 2024 को अभियुक्त को मामले में दोषी करार करते हुए 10 साल सश्रम कारावास और पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाया।शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मोहन सोनी ने पीड़िता का पक्ष रखा , वहीं अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोहित नाथ ने पैरवी किया।