: कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में दिवंगतों को दी गई श्रद्वांजलि।
Mon, Nov 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति की सदस्यों के द्वारा दिनॉक 01 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को अन्नकूट के अवसर पर दोपहर 3.00 से 6.00 बजे तक मॉ श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ किया गया तत्पश्चात रायपुर की मीरा दीदी जो कि श्री सप्तदेव मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी है तथा कोरबा की प्रसिद्व व्यवसायी अशोक मोदी की बहन भी है उनके पति श्री अंजनी गोयनका जी, मंदिर की ही प्रमुख ट्रस्टी प्रीति मोदी के माता-पिता शकुंतला अग्रवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक मोदी जी की ज्येष्ठ सुपुत्री मिन्नी मोदी की दादी सास, बंशीलाल महतो जी की धर्मपत्नी कौशल्या महतो, डॉ. बी. डी. अग्रवाल की धर्मपत्नी हेमा अग्रवाल एवं कोरबा के श्री श्याम टेªडर्स के श्यामसंुदर जी एवं माताजी के देहावसान पर मंदिर में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजलि दी गई।एवं मृतात्मा के शांति के लिये तथा उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिये भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी अशोक मोदी, भगवती प्रसाद गोयनका, बी.पी. शर्मा, आशीष सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी नवीन तिवारी, कुलदीप मिश्रा, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सरला मित्तल, लीना अग्रवाल के साथ साथ बड़ी संख्या में श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति की सदस्यगण उपस्थित थी।
: डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में होगा राज्योत्सव का आयोजन
Mon, Nov 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आयोजन शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर घण्टाघर चौक में 5 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन,उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिए जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी,अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार सुश्री प्रीति चंद्रा,अश्विक साव द्वारा कथक, पार्थ यादव द्वारा तबला, अनीश म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुति दी जायेगी।
आज कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी श्री यूबीएस चौहान, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए मंच पर अतिथियों की बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, विभागीय स्टॉल, लाइट एवं साउंड व्यवस्था, आमनागरिको के आवागमन, बेरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कलाकारों के लिए आवश्यक व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के स्थानीय कलाकारों को भी अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यस्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में रंगोली बनाने, दीप जलाने के संबंध में भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश तथा कलाकारों के रुकने एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में निर्देशित किया गया। यहाँ विभागीय स्टालों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
: मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, Nov 4, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। इसी क्रम में दिनांक 03/11/2024 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम कंचनपुर एवम ग्राम पोड़ी के आरोपी पवन मरावी एवम लोरीक कुमार कुर्रे अपने मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री एवम सप्लाई करने निकले है की सूचना पर घटनास्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही दौरान आरोपी पवन मरावी एवम लोरिक कुमार कुर्रे के कब्जे से 4.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , 01 नग मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स , 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 नग काटा वाला तराजू एवम 117260 रुपए नगदी रकम जप्त कर थाना कोटा लाया गया। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत करा गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश किया गया है।आरोपी :– 01.पवन मरावी पिता रामेश्वर मरावी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना।02. लोरिक कुमार कुर्रे पिता स्व राम लोचन कुर्रे निवासी पिपरतराई थाना कोटा।03.आरोपी रामेश्वर नेटी पिता पुरुषोत्तम नेटी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)