: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर किया गया दीप प्रज्ज्वलन।
Sun, Nov 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2024 को सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलन करने की अपील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से की थी।इस कड़ी में जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले वासियों से राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन करने अपील किया था।
जिसका जिले में व्यापक असर हुआ। लोगो ने अपने घरों के आँगन में राज्यस्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली बनाए और दीप प्रज्ज्वलित किया।छत्तीसगढ़ राज्य बनने की खुशी को लोगो ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देकर और मिठाई खिलाकर भी अभिव्यक्त किया। दीपावली पर्व होने की वजह से राज्यस्थापना की खुशी दुगनी हो गई थी। लोगो ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारा छत्तीसगढ़ लगातार अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और यहां के लोग स्वाभिमान के साथ खुशी-खुशी अपने राज्य में रह रहे हैं।
राज्यस्थापना के अवसर पर जिले के कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों की रोशनी भी की गई।
: भाई दूज पर्व पर कोरबा पुलिस की एडवाइजरी
Sun, Nov 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) आज दिनांक 03.11.2024 को भाई दूज के पवित्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए अपने भाई के घर जा उनके साथ मिलकर भाई दूज का त्यौहार मनाती हैं।इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर प्वाइंट लगाने के साथ विभिन्न रास्तों पर सड़क दुघर्टनाओं, महिला संबंधी अपराधों यथा छेड़खानी/झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ही शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहली बार महिला एवं पुलिस अधिकारियों की *12 पिंक पेट्रोलिंग* संभावित रास्तों पर तैनात रहेगी।जिसे आज 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया जाएगा ।क्या करें1) कोरबा पुलिस यह अपील करती है कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाएं।2) दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर वाहन चलाएं।3) बच्चों पर हर समय निगरानी रखें।🎆 क्या न करें1) नशीले पदार्थ का सेवन करके वहां न चलाएं2) दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले3) यातायात ट्रैफिक सिग्नल को न जंप करें4) भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय अपने सामानों का ध्यान रखें।5) स्कूटी एवं मोटरसाइकिल के डिक्की में महत्वपूर्ण एवं कीमती सामान को न रखेंकोरबा पुलिस अपील करती है कि घटना-दुर्घटना की स्थिति में 112 या 9479193399 नंबर पर कॉलकर सहयोग ले सकते हैं।
: ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा सोनालिया रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ लाश मिला।
Sat, Nov 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा सोनालिया रेलवे ट्रैक सर धड़ से अलग शव मिला है मिली जानकारी के अनुसार शाम के वक्त 7: 00 बजे देखा गया है सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस पहुंचे इसके साथी साथ सिटी कोतवाली के भी पुलिस पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही हैं।