: रानी लक्ष्मी बाई के छात्र स्नेहिल का हुआ एमबीबीएस में चयन l
Mon, Sep 2, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान )रानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र स्नेहील सोनी पिता डलचंद सोनी का नीट एग्जाम 2024 में प्रथम चयन सूची में 617/720 प्राप्त किया है। जिससे उनका एमबीबीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में प्रवेश हो गया है चयनित होने से माता-पिता विद्यालय के उनके अध्यापक प्राध्यापक का आशीर्वाद बताया जा रहा है । विद्यालय हमेशा से ही अन्य करिकुलम की पढ़ाई कराने और अन्य क्षेत्रों में आगे रहा है विद्यालय में सब्जेक्ट की पढ़ाई के साथ-साथ उच्च शिक्षा की अन्य जानकारी एवं उसकी पढ़ाई में हमेशा से बच्चों के साथ तत्पर रहा है और बच्चों को उनकी टेक्निकल शिक्षा को लेकर या फिर अन्य एक्स्ट्रा एक्टिविटी को लेकर या आज की नई शिक्षा नीति के अनुसार प्राइमरी विद्यालय से ही स्किल डेवलपमेंट के ऊपर विशेष ध्यान दिया जाता है । जिसकी वजह से आज विद्यालय के बच्चे ऐसे अन्य क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। स्नेहिल सोनी शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है राष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुका है जो की विद्यालय में हमेशा सभी क्षेत्र में आगे रहा है । विद्यालय में कक्षा 12वीं में भी पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ऐसे होनहार छात्र छात्रों को लेकर के विद्यालय के प्राचार्य अक्षय कुमार दुबे ने कहा कि हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं साथ ही उनके हमेशा आगे बढ़ाने में विद्यालय परिवार एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाएं हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे साथ ही विद्यालय उनका एक घर परिवार है और वह जब भी चाहेंगे अपने विद्यालय कुछ भी जानकारी लेने आ सकते हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
: शिवाजी नगर में धूमधाम से मनाए जाएंगे आगामी त्योहार
Mon, Sep 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शिवाजी नगर के डांडिया मैदान में स्थित त्रिशक्ति माता मंदिर के प्रांगण में मंदिर समिति एवं नवरात्रि डांडिया उत्सव समिति की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे कॉलोनी के सहयोग एवं समर्पण से आगामी कार्यक्रम धूमधाम से मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा जिसमें कॉलोनी के सभी लोगों के सहमति एवं उपस्थित रहेगी ।
बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार गांगुली, संचालन मंडल का अध्यक्ष शिव वैष्णव,राजू पवार, ज्योति सिन्हा, अयोध्या प्रसाद सोनी, संतोष राय,पवन सिन्हा,मनोज रत्नपारखी,राजेश अग्रवाल, पीतांबर चौहान,विक्की गांगुली,अभिषेक,संध्या इंगोले, विजय सोनी, महेश कमरे, घनश्याम सोनी, योगेश्वर प्रसाद तिवारी, ऋतिक वानखेडे, नरेंद्र कुमार राठौर, निशु, मनोरमा श्रीवास्तव, गिरजा सिंह, मनोरमा तिवारी, माधुरी दिवटे, नंदा फरतडे, सरस्वती देवी पांडे, आरएस शर्मा, श्रवण कुमार बरनवाल, एन आर बावीसठाले, एन के नामदेव, एस एन पांडे, आरके गौतम, सी आर चंद्रा, सुरेश राठौड़, अशोक अरोड़ा, अनुज जायसवाल, महेश उमर, विलास बुत्तोलिया, विजय राय, महिपाल कश्यप, आयुष, महादेव साहू, अरुण सम्मिलित हुए।
: टीपी नगर लाम्बा इंटरप्राइजेस में हुई चोरी का खुलासा। काम करने वाला ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड।
Sun, Sep 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी आकाश लांबा पिता विक्रम लांबा उम्र 32 साल निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि यह टीपी नगर कोरबा में लांबा एंटरप्राइजेस टायर दुकान का संचालन करता है। जहां अज्ञात चोर के द्वारा 16/17 के दरमियानी रात्रि में दुकान के छत से अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 14000 रुपए चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 331(4),305A BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी (01) संतोष कुमार सहिस पिता हनुमान प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा, (02) विशाल कुमार सागर उर्फ राजा पिता रमेश कुमार सागर उम्र 23 साल, (03) दीपक जांगड़े पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े उम्र 21 वर्ष एवं (04) अमित बंजारे पिता प्रभा कुमार बंजारे उम्र 20 साल तीनों निवासी पंप हाउस झोपड़ी पारा कोरबा को पकड़ कर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी संतोष कुमार सहिस द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 साल से लांबा इंटरप्राइजेस टीपी नगर कोरबा में ड्राइवरी काम करते आ रहा है तथा दुकान मालिक द्वारा दुकान में अक्सर अधिक रकम रखते देखने से जल्द ही अमीर बनने की लालच में अपने तीनों सहयोगी साथियों के साथ मिलकर कुल रकम 16000/- चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के रकम को आपस में बांट कर वर्तमान में खर्च हो जाना बताया गया। मामले में आरोपियों को दिनांक 31.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है तथा आरोपियों का जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।