: वाहन चला रहे नाबालिगों पर कोरबा पुलिस की सख़्त कार्यवाही।
Sun, Sep 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बेनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने के लिए स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया था। पूर्व में भी यातायात की पाठशाला लेकर बच्चों को हिदायत भी दी गई थी। लेकिन फिर भी बच्चे स्कूल आवाजाही के लिए दोपहिया वाहन से आना जाना करते है। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करने हेतु बाइक-स्कूटी में स्कूल आवाजाही कर रहे नाबालिग बच्चों पर टीम चलानी कार्यवाही कर रही है। उनके परिजन को मौके पर तलब किया गया। जुर्माना की कार्यवाही की गई और कई मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा अपील की जा रही है कि छात्रों के अभिभावक उन्हें स्वयं स्कूल लाना ले जाना करें, यह संभव ना हो तो अन्य वाहन की व्यवस्था करें। लेकिन नाबालिक बच्चों के हाथ में वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी ना दें। यदि एक बार की समझाईश पर आदत में सुधार नहीं आएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और न्यायालय प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। कोरबा पुलिस के द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, अपने बच्चों और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और इसमें पुलिस प्रशासन को सहयोग करे।
: कोरबा के वनवासी सीखें किंग कोबरा संरक्षण, कोरबा जिले को किंग कोबरा के लिए विश्व पटल में जाना जाएगा।
Sun, Sep 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में दुनिया के बेहद दुर्लभ जीव को बचाने कोरबा वनमंडल, स्थानीय संस्थाएं और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पिछले साल से अध्ययन कर रही हैं।इस कड़ी में कोरबा वन मंडल के मारदर्शन संस्था द्वारा इन जीवों को बचाने दूरस्थ वन क्षेत्रों में लोगों का वन्यजीव संरक्षण में कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट)का काम किया जा रहा हैं।
नोवा की टीम पिछले सात महीनो में कोरबा के अलग अलग वनीय क्षेत्र जैसे लेमरू, अजगरबहार, कुदमुरा, पेसरखेत, करतला में कई गांव में बैठक लिए और ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया जो इस मुहीम से जुड़ना चाहते हैं। कोरबा वनमण्डल के डी एफ ओ श्री अरविंद पी एम के मार्गदर्शन में और उप वनमण्डलाधिकारी आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक कार्यशाला रखी जिसमे इन लोगों को बुलाया गया और उन्हें किंग कोबरा, उनके संरक्षण में कैसे भागीदारी बने, क्या करें, कैसे करें इसे चर्चा हुई।
इसके साथ ही इन लोगों का वन अमले के साथ मिल कर इस दिशा में कार्य करने एकमत हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर श्री सूर्यकांत सोनी ने बताया कि विश्व पटल पर किंग कोबरा एक बेहद दुर्लभ जीव हैं और इसकी संख्या कम होती जा रहीं।
यदि हम इसे नही बचाए तो वह दिन दूर नहीं जब यह विलुप्त हो जायेगा। कोरबा जिले के लिए गर्व की बात है की आपके पास ऐसा दुर्लभ जीव है और मौका है विश्व पटल पे इनके लिए कुछ करने का कहां श्री सोनी जी ने।नोवा से श्री सूरज ने बताया छत्तीसगढ़ में 42 प्रजाति के सांप है जिनमे तीन ही ऐसे सांप है जिनसे दंश और इलाज ना मिलने पर मृत्यु हो सकती हैं।
सांपों को पहचान कैसे करें, कौनसा विषैला, विषहीन, सर्प बचाव के प्रोटोकॉल्स।प्रदेश में दो साल में 1500 सर्प दंश की केसेज रजिस्टर हुए हैं और सर्प दंश एक बेहद ध्यान देने का मुद्दा हैं। नोवा से सीनियर बायोलॉजिस्ट मयंक बागची ने गांव वालों को सर्प दंश और उसका प्राथमिकी बताया।इस कार्यशाला में गांव वालों को गांव वाले के द्वारा समझने की नीति पे काम किया गया और चिन्हित लोगों को तयार किया गया की वे अपने गांव में कैसे लोगों को जागरूक कर सकते हैं, कैसे सूचना तंत्र तयार करें, और आपात स्थिति में कैसे मानव- वन्यजीव द्वंद का बेहतर प्रबंधन करें।कार्यक्रम के अतिम में कम्युनिटी एवम रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी के वन विभाग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आगे भी वन्य जीव संरक्षण में अपनी पूरी भूमिका निष्ठा के साथ कार्य करते रहने की बात कहीं।कार्यक्रम में वन विभाग से एसडीओ श्री आशीष खेलवार, एसडीओ श्री सूर्यकांत सोनी, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी से एम सूरज, मोइज अहमद, मयंक बागची, सिद्धांत जैन और जितेंद्र सारथी उसके साथ ही सभी रेंज के स्टाफ उपस्थित रहें।
: कोरबा जिला के थाना /चौकी में डीजे संचालकों का लिया गया मीटिंग
Sun, Sep 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए एवं आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए डीजे संचालकों की विशेष मीटिंग बुलाकर निर्देशित किया गया।दिनांक 31.08.2024 को जिले के थाना/चौकी में डीजे संचालकों का बैठक बुलाया गया जिसमें थाना प्रभारी मीटिंग बुलाकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं डीजे का संचालन करने का निर्देश दिया गया जिसमें डीजे साउंड में साउंड लिमिटर का उपयोग करना सुनिश्चित करने, प्रयोग किया गए वाहन में सिस्टम लगाकर विस्तार मोडिफाइड न करने, साउंड सिस्टम का उपयोग किए जाने के लिए समय पर विशेष ध्यान दिए जो की रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं बजाए जाना सुनिश्चित करें । किसी न्यायालय, अस्पताल एवं शिक्षण संस्थान के 200 मीटर दायरे में नहीं बजायेंगे तथा माननीय एसडीएम न्यायालय से अनुमति प्राप्त किए गए कार्यक्रम में ही डीजे का संचालन करने का हिदायत दिया गया है। इस वर्ष कोलाहल अधिनियम के तहत कुल 21 कार्यवाही की गई है और आगे भी डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने की कड़ी हिदायत दिया गया। दोबारा आदेश का उल्लंघन करने पर उनके द्वारा उपयोग की गई गाड़ी भी राजसात की जाएगी।