: भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है - हितानंद
Wed, Aug 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )बाकीमोगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए।सदस्यता अभियान संबंधी अनेकों बारीकियां से उपस्थित सभा को उन्होंने परिचित कराया।उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता गण को 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमें कोरबा जिला को 2 लाख एवं बाकी मोगरा मंडल को 12000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब हमारा संख्या बल बढ़ा रहे।पिछले बार सदस्यता अभियान के उपरांत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी।
कार्यक्रम के दौरान मनचस्थ अतिथियों में शैल राठौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बाकी मोंगरा, कमला देवी बरेठ उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, अजीत केवट, पार्षद प्रभावती चौहान, लखपत शर्मा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा, ज्योति महंत एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
: उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शहर के पांच वार्डों को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात।
Wed, Aug 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम के पांच वार्डों में कुल 50 लाख के विभिन विकास कार्यों की सौगात दी। वार्ड क्रमांक 23, कपिलेश्वर मंदिर, पंडित रवि शंकर नगर परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भूमिपूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।
वॉर्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर नगर के कृष्णा नगर में जैतखाम के चारों ओर बाउंड्रीवॉल एवम् गेट निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए व कपिलेश्वर धाम भागवत मंच के पास शेड निर्माण
लागत 10 लाख रुपए कुल 15 लाख रुपए के कार्यों के भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद जब पहली बार कपिलेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे तब माताएं और बहनों ने शेड निर्माण कराने का आग्रह की थी। तब तत्काल विधायक मद से इसकी स्वीकृति दी गई थी और आज सौभाग्य की बात है की इस बड़े कार्य का कार्य प्रारंभ हो रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम के सभी वार्डों में जिला खनिज न्यास मद से 5–5 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी, अब सभी कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के मार्ग दर्शन में सभी विकास कार्य को स्वीकृति मिल रही है। सभापति श्री श्याम सुन्दर सोनी ने कहा की कोरबा के विधायक और मंत्री श्री देवांगन द्वारा चुनाव के बाद जो–जो वादें किए गए थे उन्हें तत्काल स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की कोरबा के सभी वार्डो का समुचित विकास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मंत्री श्री देवांगन का आभार भी जताया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हित्तानंद अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, मंदिर समिति की अध्यक्ष सुधा झा समेत अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा।भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से पंडित रविशंकर नगर सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के समीप कई महत्वपूर्ण विकास कार्य की मांग की।इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने विधायक निधि से निर्माण करने की घोषणा की।विभिन्न वार्डों में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन।इसी तरह वॉर्ड क्रमांक 25, पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने पंचमुखी हनुमान और शिवलिंग की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। वॉर्ड में सुभाष ब्लॉक के हनुमान मंदिर के पास पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य कुल लागत 5 लाख रुपए, बाईपास रोड पर पूर्वांचल विकास समिति के समीप बाउंड्रीवॉल से प्रेस क्लब बाउंड्रीवॉल तक बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य लागत 14.48 लाख रुपए, वार्ड 26 मुड़ापार रवि स्वीट्स के पीछे सार्वजनिक मंच का निर्माण कुल लागत 5 लाख ,वार्ड 27 गायत्री नगर में नाली निर्माण लागत 5 लाख ,वार्ड 30 मानिकपुर में मुक्तिधाम निर्माण कार्य
लागत 5 लाख का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 25 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह, पार्षद सुफल दास, धन कुमारी गर्ग, युगल केवर्त, लक्ष्मण श्रीवास, ज्योति वर्मा, सुमन सोनी, हार बाई यादव, रमा मिरि, प्रीति चौहान सहित अधिक संख्या में वॉर्डवासी उपस्थित रहे।
: भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न
Tue, Aug 27, 2024
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को यहां आशीर्वाद पॉइंट परिसर स्थित टीपी नगर कोरबा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना है, आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है, देश में श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है, अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं वह देश के अनुकूल नहीं थी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कश्मीर के मुद्दे पर शहीद हो गए, यह ध्यान रखें कि जनसंघ का गठन जिस भाव से हुआ वह सभी के बीच पहुंचे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। धारा 370 खत्म करके लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमने अपनी इसी वैचारिक प्रतिबध्दता का परिचय दिया है। एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। श्री सिंह ने 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। सदस्यता के लिए जाते समय साहित्य के साथ सरकार की उपलब्धियां बताना है और पार्टी के उत्कृष्ट चाल, चरित्र, चेहरे के बारे में भी बताएं। ऑनलाईन सदस्यता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। कहा कि सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम सुनिश्चित करेगी कि वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी।
*भारत के विश्वगुरु बनने की यात्रा में भाजपा का सदस्य बनकर सहभागी बने: लखन लाल देवांगन*
*समाज के सभी वर्गों तक पहुचेंगे,जहां कमजोर वहां देंगे विशेष ध्यान:*
बैठक को संबोधित करते हुए लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लखन देवागन जी केबिनेट मंत्री, ननकी राम कँवर पूर्व मंत्री, डॉक्टर राजीव सिंह जिलाध्यक्ष, गोपाल साहू जिला संगठन प्रभारी, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया सोमेश चंद्र पांडे, जोगेश लाम्बा, पवन गर्ग, राजेंद्र पाण्डेय, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल मोदी प्रभारी सदस्यता अभियान, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, संजय भावनानी, रेणुका राठिया, बाकी मोंगरा अध्यक्ष शैल राठौर, आकाश सक्सेना, आलोक सिंह, प्रफुल तिवारी, लकी नंदा, अजय कुमार चंद्रा, ऋषभ साहू, नरेंद्र देवागन, पवन पोया धन्नू दुबे, रवि मरकाम, रघुनन्दन, ईश्वर साहू राजेंद्र राजपूत, कृष्णा यदु, उमभारती शराफ के साथ सहित बैठक में अपेक्षित श्रेणी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठों के जिला संयोजक-सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता माजूद रहे।