: अवैध शराब बनाकर बेचने वाले 8 आरोपियों पर कार्यवाही
Sat, Aug 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बक्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/08/2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पतरापाली थाना कटघोरा में छद्मक्रेता के माध्यम से महुआ शराब की खरीदारी कर पुष्टि पश्चात् सुनीता पति पत्थर सिंह , सुमित्रा पति जगन्नाथ, मोहितराम पिता जगसाय ,चंद्रिका पिता मोतीलाल, चरणकुंवर पति अमरिका, सुशीला पति अशोक, सुशीला पति कन्हैया,
प्रताप पिता जगन्नाथ,से
कुल 161.3 लीटर शराब और 1000 किलो महुआ लाहन बरामद की गई।आरोपियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख)34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया।।आरोपियो को कटघोरा न्यायालय से 14दिनों के रिमांड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक
जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल,
आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल, मुकेश पाण्डेय, दीपमाला नागदेव, नारायण सिंह कंवर, जया मेहर , विजीता भगत ने कार्यवाही की।इसमें आबकारी मुख्य आरक्षक
अजय तिवारी , राजीव जायसवाल ,
संजय गुप्ता आबकारी आरक्षक
दशराम सिदार, शिवकुमार वैष्णव,
सिमोन मिंज, हेमप्रकाश डनसेना
और शरीफ खान का सराहनीय योगदान रहा। * आबकारी वृत्त - कटघोरा
* कुल कायम प्रकरण - 09
* कुल जप्त मात्रा - 161.3लीटर महुआ शराब।
*
* धारा - *34(1)(क)( ख), 34(2) , 59(क)**गिरफ्तार आरोपी*- *8*
: आखिरकार महापौर राजकिशोर प्रसाद किस जाति प्रमाण पत्र को किया गया निरस्त, ऋतु चौरसिया ने बताया सत्य की जीत।
Fri, Aug 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को ऋतु चौरसिया की शिकायत जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा विस्तृत जांच हेतु प्रेषित प्रकरण पर आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है। महापौर चुनाव के वक्त भाजपा से प्रत्याशी रही ऋतु चौरसिया के द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया था, जिसे सिद्ध करने के लिए भाजपा नेत्री ऋतु चौरसिया को साढे चार साल का वक्त लग गया और ज्ञात रहे कि मार्च 2024 में जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति द्वारा मा पर राज किशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर विस्तृत जांच हेतु मामला प्रदेश स्तरीय समिति को प्रेषित कर दिया गया था। प्रदेश स्तरीय छांव में समिति में भी राज किशोर प्रसाद अपना पक्ष साबित करने में असफल रहे अंततः उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद की जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है।इस पर मीडिया से चर्चा करते हुए ऋतु चौरसिया ने बताया कि यह सच्चाई की जीत है आखिरकार महापौर के झूठ का नकाब कोरबा के लोगों के सामने उतर गया है और उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है, इतनी लंबी लड़ाई के बाद जीत मिलना यह कोरबा की जनता की जीत है, जो महापौर राजकिशोर प्रसाद के कार्यकाल के दौरान अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के सामने तीन बार उन्हे तथा राजकिशोर प्रसाद को जाति को लेकर अपना पक्ष रखने बुलाया गया था।समिति के द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात आखिरकार सत्य की जीत हुई और समिति ने महापौर राजकिशोर प्रसाद की जाति प्रमाण पत्र पर निरस्त करने हेतू जिला कलेक्टर, उपपुलिस अधीक्षक, विजलेंस सेल को निर्देश दिया है।
: कोरबा की जॉलजीना टोप्पो का फैशन अफिनिटी® में चयन।
Fri, Aug 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़: कोरबा की रहने वाली जॉलजीना टोप्पो का चयन इस वर्ष फैशन अफिनिटी® द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है।24 वर्षीय जॉलजीना, जो वर्तमान में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई से बीएससी नर्सिंग के चौथे वर्ष की छात्रा हैं, ने इस मंच के माध्यम से अपने मॉडलिंग और फैशन के सपनों की ओर कदम बढ़ाया है। इस बार, कोरबा जिले से सिर्फ जॉलजीना का ही चयन हुआ है, जिससे उनका नाम क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान बना रहा है।
जॉलजीना टोप्पो का कहना है, “मैंने फैशन अफिनिटी® के माध्यम से मॉडलिंग में करियर की शुरुआत करने का मौका पाया और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे अभिनय, मॉडलिंग, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में गहरी रुचि है और फैशन अफिनिटी® ने मुझे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का पहला अवसर प्रदान किया है।” इस प्रतियोगिता के आयोजक श्री विष्णु कुजुर और ईशा मिश्रा हैं, जिनके नेतृत्व में इस भव्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त 2024 को रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया जाएगा। फैशन अफिनिटी® के निदेशक हर्षा राजपाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता साल में एक बार आयोजित होती है और इसका चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है। ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागी सेमीफाइनल तक पहुंचते हैं, और जो सेमीफाइनल में चुने जाते हैं, वही प्रतिभागी फाइनल के लिए आते हैं। यहां उनके लिए विशेष क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।उन्होंने यह भी कहा कि फैशन में रुचि रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।फैशन अफिनिटी® छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में से एक है, जिसमें हर साल प्रदेश की नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।जॉलजीना टोप्पो का चयन उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, जिससे वह निश्चित ही आने वाले समय में बड़ी सफलता हासिल करेंगी।