: मोदी सरकार के 11 वर्ष: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी — नारायण चंदेल
Tue, Jun 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरबा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्री नारायण चंदेल ने कहा कि मोदी जी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता ने छत्तीसगढ़ को माओवाद की छाया से बाहर निकालकर विकास और समृद्धि की नई दिशा दी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आज जन-जन में विश्वास और विकास का माहौल बना है।✅ डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर, दिया समावेशी विकास।श्री चंदेल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में अब तक रिकॉर्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 15.38 लाख का निर्माण पूर्ण हो चुका है।✅ महिला और भूमिहीन किसान सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत पहलराज्य सरकार ने भूमिहीन किसानों को सालाना ₹10,000 की आर्थिक सहायता देना प्रारंभ किया है।वहीं, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह ₹1000 की राशि प्राप्त हो रही है। किसानों के खातों में अब तक ₹1 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।✅ माओवाद पर निर्णायक कार्रवाईबीते डेढ़ वर्षों में माओवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार करते हुए 425 नक्सलियों को मारा गया है, 1388 ने आत्मसमर्पण किया और 1443 की गिरफ्तारी हुई है। शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू और सुधाकर को भी निष्क्रिय किया गया है।✅ जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंचप्रधानमंत्री जनमन योजना से 2121 दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं, वहीं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से 6691 गांव लाभान्वित हुए हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 36.76 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।✅ गरीबों, किसानों और वनवासियों के लिए योजनाओं का विस्तारछत्तीसगढ़ के 71 लाख परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 26 लाख किसानों को हर साल ₹6000 मिल रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक ₹4000 से बढ़ाकर ₹5500 किया गया है।✅ भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और प्रशासन में पारदर्शिताकोयला और आबकारी लाइसेंस की प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन की गई हैं। राज्य में चर्चित पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है, जो पारदर्शी भर्ती प्रणाली की दिशा में एक साहसिक निर्णय है।✅ औद्योगिक निवेश और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरराज्य को अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में 1100 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट और एआई डेटा सेंटर पार्क की स्थापना हो रही है, जो तकनीकी क्षेत्र में क्रांति लाएगा।✅ रेल और सड़क नेटवर्क में ऐतिहासिक निवेश48 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। 32 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में विकसित किया जा रहा है। 21,380 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है।✅ सिंचाई और जल संसाधन प्रबंधनबोधघाट एवं इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना के माध्यम से बस्तर अंचल के 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को लाभ होगा।✅ बस्तर में शांति और समृद्धि की पहलपहले माओवाद के नाम से चर्चित इलाकों में अब बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन हो रहा है। यह बदलाव जनभागीदारी और विश्वास की जीत है।✅ स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता को प्राथमिकता2.38 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी कर अब तक 8241 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 2.50 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं।✅ भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धिश्री चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंधूर शांति जैसे कदमों से भारत ने सुरक्षा के मोर्चे पर नई मिसाल कायम की है।🎤 मंच पर कई प्रमुख नेता रहे मौजूदप्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल के साथ मंच पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक चावलानी, संकल्प सिद्धि संयोजक श्री ज्योति नंद दुबे एवं पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: 63 बिना नंबर की गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई।
Tue, Jun 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 16 जून 2025 को कोरबा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही कुल 63 गाड़ियों को चिन्हित किया गया।कार्रवाई से पूर्व सभी वाहनों की इंजन व चेचिस नंबर से चोरी या अपराध से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया एवं संबंधित चालकों से रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि वैध दस्तावेजों की जांच की गई।जिन गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी,उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 55/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल ₹18,900 का समन शुल्क पर वसूला गया।बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग चोरी, लूट, नकबज़नी जैसी आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका अधिक होती है, जिससे उनकी पहचान में कठिनाई होती है। यह अभियान अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट व वैध नंबर प्लेट लगवाएं, सभी वैध दस्तावेज साथ रखें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें।
: बालको ने सुरक्षित कार्यस्थल की संकल्पना को किया मजबूत।
Tue, Jun 17, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) बालको ने सुरक्षित कार्यस्थल की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिजिटलीकरण, सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के साथ ही कर्मचारियों एवं परिवहन भागीदारों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया है। पूरे प्लांट में मासिक चर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षा संस्कृति को और मजबूती प्रदान करती हैं। एआई-संचालित निगरानी प्रणालियों तथा डिजिटल सुरक्षा डिस्प्ले के सहयोग से जोखिमों की पहचान तथा सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कर कंपनी के शून्य-हानि दर्शन की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। कंपनी औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा तथा भलाई के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है। सुरक्षित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण सत्र और सेमिनार आयोजित किये हैं। इसका उद्देश्य संयंत्र परिसर में कार्यरत विभिन्न परिवहन भागीदार के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाना था। कोयला एवं ऐश के परिवहन से जुड़े 50 से अधिक ट्रांसपोर्ट भागीदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। परिवहनकर्ताओं को महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया तथा उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही कंपनी ने आईएसओ 39001 रोड ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (आरटीएस) की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य संगठन के भीतर सभी स्तर पर परिवहन सुरक्षा को बेहतर बनाना है। अभियान के तहत सड़क से जुड़ी जोखिमों की पहचान, कानूनी अनुपालन, और सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही संभावित घटनाओं की गहराई से जांच और विश्लेषण हेतु कंपनी ने इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया। इसका उद्देश्य घटनाओं के मूल कारणों की पहचान करना, प्रभावी निवारक उपायों को लागू करना तथा प्रतिभागियों को आवश्यक जांच कौशल प्रदान करना था, ताकि जोखिमों को कम किया जा सके और कार्यस्थल पर सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके। कंपनी ने डिजिटलाजेशन से कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है जिससे प्रचालन का कार्य सुरक्षित व दक्षता के साथ हो रहा है। पॉटलाइन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआर/वीआर प्रशिक्षण ने कर्मचारियों को सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में जटिल कार्यों के लिए तैयार होने में सक्षम बनाया है। मैटेरियल मूवमेंट और कास्ट हाउस के कार्यों का संचालन रियल-टाइम डैशबोर्ड और स्वचालित ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से अधिक पारदर्शिता और दक्षता के साथ किया जाता है। इन्वेंट्री प्रोसेसिंग से लेकर इंटरलॉक प्रोटेक्शन तक डिजिटल टूल टीम को तेजी से निर्णय लेने, जोखिमों की पहचान करने और कार्यस्थल के तनाव को कम करने में सहायक हैं।एआई आधारित उन्नत तकनीक ने बालको के फर्नेस में एनोड निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह रोबोट-आधारित तकनीक फर्नेस की रिफ्रेक्टरी संरचनाओं का स्वतः परीक्षण करती है, जिससे घिसाव और क्षति का सटीकता से पता चलता है। एनोड की गुणवत्ता बेहतर और साथ ही संचालन की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। बालको के 1200 मेगावाट बिजली संयंत्र में लागू किया गया एआई-संचालित कन्वेयर बेल्ट मॉनिटरिंग सिस्टम सुरक्षा और दक्षता दोनों को बढ़ाता है। यह सिस्टम कन्वेयर की स्वास्थ्य जांच, रियल-टाइम अग्नि अलर्ट और संचालन बेल्ट के पास मानव उपस्थिति की पहचान करता है, जिससे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होता है। तकनीक का उपयोग अब एल्यूमिनियम ‘भविष्य की धातु’ उत्पादन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है जो उसकी सुरक्षा को सुदृढ़ करता है। 62 प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण से मैनुअल कार्यों की जगह अब रियल-टाइम डेटा संग्रह ने ले ली है। संसाधनों का कुशल उपयोग संभव हुआ और निर्णय प्रक्रिया भी अधिक डेटा-आधारित हो गई है। मानव एवं मशीन इंटरैक्शन के बीच संतुलन सुनिश्चित हुई जिससे सुरक्षा मानकों को मजबूती मिली है। बालको ने सुरक्षा, स्थिरता और संचालन उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।