: धरती आबा उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मदनपुर क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर।
Tue, Jun 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत पाली के मदनपुर कलस्टर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलहरण कुर्मी एवं जनपद सदस्य श्री दिलीप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मदनपुर, नानबांका, बड़ेबांका, डोड़की, सगुना व परपरा ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।शिविर में पंचायत विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं मौके पर समाधान भी किया गया।शिविर में 20 ग्रामीणों के आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 02 नए आधार कार्ड जारी किए गए।ग्राम पंचायत बड़ेबांका में मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इसके साथ ही 16 ग्रामीण परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया। शिविर में अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। सीईओ जनपद पंचायत पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी ने आभार व्यक्त किया।
: पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाईन नंबर 24 घंटे 7 दिवस संचालित।
Tue, Jun 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला
हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 पीडित महिलाओं की सहायता हेतु 24 घंटे 7 दिवस संचालित है।पीड़ित महिला, अपातकालीन सेवा हेतु सखी वन सेन्टर, महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 एवं डायल 112 पुलिस के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, यौन हमला आदि मुद्दों पर सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता प्राप्त कर सकती है।आपकी सखी एप्प के माध्यम से आवेदिका/आवेदक द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज होने पर “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं महिलाओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती हैं।जिसमें कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थाई आश्रय सेवाएं दी जाती है।आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 एवं आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इस सम्बंध में महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
: कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद।
Tue, Jun 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना।उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं।जनदर्शन में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर जनदर्शन में आज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, नये स्कूल-आंगनबाड़ी भवन, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोग नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने, पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग और अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।