: कनकी जाने वाले श्रद्धालुओं को नही होगी कोई परेशानी, परेशानी होने पर तुरंत करे उरगा थाना से
Mon, Jul 31, 2023
कोरबा।
- कनकी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आ रही कोरबा पुलिस, सर्वमंगला मंदिर से कनकी तक पुलिस पेट्रोलिंग के साथ साथ पुलिस मित्रों की भी सहायता ली गयी है जो शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करेंगे। पिछले सोमवार हुये असामाजिक तत्वों के हुड़दंग से निपटने पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही हैउरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि अगर कही कोई उपद्रवी उपद्रव मचाते पकड़े जाते है तो Sampark Karen पुलिस उसपर उचित कार्यवाही करेगी, श्रद्धालुओं कोई कोई भी परेशानी होने पर मेरे व्यक्तिगत नंबर 7000885988 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है। उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा, पुलिस आप की सुरक्षा के लिए है थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने सब से अपील की है।
विगत दिनों हुए घटना के संबंध में नामजद एफआईआर किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है।युवाओं से अपील है क्षणिक सुख के अपने भविष्य को बरबाद न करे अनुशासित जीवन व्यतीत करे।
: आज की ताजा खबरें देश दुनिया की खबरें
Fri, Jul 28, 2023
🔸किसान सम्मान निधि: PM मोदी की किसानों को 14वीं किस्त की सौगात, 17 हजार करोड़ रुपए जारी🔸पढ़ाई से लेकर नौकरी तक... बर्थ सर्टिफिकेट ही होगा सिंगल डॉक्यूमेंट, मोदी सरकार लेकर आई बिल🔸25 अगस्त को मुंबई में हो सकती है I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठकः सूत्र🔸15 सितंबर तक बढ़ा ED के डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल, कोर्ट बोला- राष्ट्रहित में ले रहे फैसला🔸कंझावला कांड: कोर्ट ने तय किए आरोप, अंजलि को घसीटने वाली कार में बैठे 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस🔸ISIS के महाराष्ट्र मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA ने पुणे से डॉक्टर को गिरफ्तार किया🔸बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक: इलाहाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को सुनाएगा फैसला🔸 *म्यांमार से आने वाले शरणार्थियों के बायोमेट्रिक लेगी सरकार, केंद्र का बड़ा फैसला*🔸Manipur Video: मणिपुर वायरल वीडियो की जांच करेगी CBI, वीडियो बनाने वाला मोबाइल बरामद🔸Rajasthan politics : मोदी पर सीएम गहलोत का पलटवार, 'लाल डायरी' नहीं महंगाई से लाल हुए चेहरों पर बात करें पीएम🔸गहलोत ने कहा- मेरा भाषण हटाया, पीएम मोदी ने कहा- गहलोत जी बीमार हैं🔸पुणे में युवक से एक दिन में दो बार लूट:चोर मोबाइल लेकर भागा, रिपोर्ट लिखाने जा रहा था, रास्ते में दूसरा चोर बाइक ले उड़ा🔸अब तक 3.69 लाख श्रद्वालुओं ने किए अमरनाथ के दर्शन:पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, अभी 34 दिन बाकी, बनेगा नया कीर्तिमान🔸अंजू के बाद China की गाओ पहुंची पाकिस्तानी दोस्त से मिलने: 3 महीने का टूरिस्ट वीजा लेकर PoK के रास्ते चीनी युवती पहुंची इस्लामाबाद🔸अनुच्छेद 370 पर कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने सरकार का किया समर्थन🔸जी-20 का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 29 जुलाई से जयपुर में, राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे🔸राज्यसभा से सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक हुआ पास, फिल्म इंडस्ट्री को पायरेसी से मिलेगी राहत🔹WI vs IND 1st ODI : टीम इंडिया ने विंडीज को 5 विकेट से हराया🔹बारबाडोस में भारतीय बल्लेबाजी की खुल गई पोल, 115 रन के टारगेट में गंवाए 5 विकेट🔹जापान ओपन बैडमिंटन... सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में:प्रणय ने हमवतन श्रीकांत को हराया; लक्ष्य सेन भी जीते*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
: अकलतरा कपन स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसे
Fri, Jul 28, 2023
बिलासपुर-चापा।
रेलखंड के अकलतरा स्टेशन यार्ड पर आज दोपहर 03.05 बजे खाली मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है | रेस्टोरेशन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है | यात्रियों की सहायता हेतु बिलासपुर, रायगढ़, चांपा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्री सहायता केंद्र की स्थापना की गई है |
प्रभावित होने वाली गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है :-
*रद्द की गई गाडियाँ*
⏩ 27 जुलाई 2023 ट्रेन नंबर 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।*रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ*⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य रद्द रहेगी ।
⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सक्ती में समाप्त होगी तथा सक्ती-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08733 गेवरा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल जांजगीर नैला स्टेशन में समाप्त होगी तथा जांजगीर नैला-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गतौरा स्टेशन में समाप्त होगी तथा गतौरा-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।
*गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाडियाँ*⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथ कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
*देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ*⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक 04 घंटे देरी से रात 08.10 बजे कोरबा से रवाना होगी |*क्रमशः*
*रद्द की गई गाडियाँ*⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी |
⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी |
⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी |*रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ*⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी |*गंतव्य से पहले रवाना होने वाली गाडियाँ*⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |