: डीएसपी ट्रैफिक ने लगवाए "कोलाहल नियंत्रण अधिनियम" के स्टीकर बसों में।
Sat, Nov 30, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेशानुसार बसों में प्रेशर हॉर्न लगाकर उपयोग करने वाले बसों के संबंध में एवं हाईटेक बस स्टैंड की व्यवस्था के निर्देश डीएसपी ट्रैफिक प्रभारी शिवचरण सिंह परिहार को दिए गए,इस संबंध में आज यातायात मुख्यालय में बस मालिक संघ एवं संचालकों की बैठक आहूत की गई थी।बैठक के संबंध में ट्रैफिक डीएसपी प्रभारी ने बताया कि- बस मालिक संघ के पदाधिकारी एवं संचालकों से चर्चा के दौरान अपनी बसों में किसी भी प्रकार से प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना किए जाने, सवारी चढ़ाने के स्थान पर किसी प्रकार की जाम ना लगने, वाहन चालक नशे की हालत में वाहन न चलाने ,बस स्टैंड में निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहनों को पार्क किए जाने एवं निर्धारित समय पर ही अपने वाहन को स्टैंड से मुख्य मार्ग पर लाने एवं सवारियों को गेट पर खड़ा ना करने एवं यातायात नियम का सदैव पालन करने संबंधी बैठक में चर्चा के साथ आवश्यक सूचना स्टीकर बसों में लगाए गए जिसमें कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 एवं मा0 कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित आदेश जिसमें मा0 उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर परिसर एवं उसके प्रारंभ एवं अंतिम बिंदु तक इस मार्ग पर हाईटेक बस स्टैंड से पेंडीडीह तक सभी प्रकार के हॉर्न एवं ध्वनि विस्तारक उपकरण का उपयोग पूर्णतः वर्जित है के संबंध में बसों आवश्यक सूचना स्टीकर लगाए गए।बैठक में बस मालिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा सदैव यातायात नियम का पालन करने एवं व्यवस्था में पूर्ण सहयोग हेतु सहमति प्रदान की गई।आज की बैठक में बस महासंघ के अध्यक्ष एस0 एल0 दुबे, संरक्षक मोतीलाल शर्मा,सचिव प्रहलाद तिवारी, रविराज शर्मा, सुशील साहू शाहनवाज खान, राजेश यादव आदि बस मालिक संचालक उपस्थित रहे।
: कृष्णा ग्रुप राऊरकेला ने किया अशोक मोदी का अभिनंदन।
Thu, Nov 21, 2024
कृष्णा ग्रुप राऊरकेला ने किया अशोक मोदी का अभिनंदन।छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) रायपुर के प्रांतीय चेयरमेन बनने के पश्चात अशोक मोदी का उडीसा प्रवास में दिनॉक 15.11.2024 को राऊरकेला जाना हुआ। इस अवसर पर राऊरकेला स्थित महेन्दा्र शो रूम में एक कार्यक्रम आयोजित कर मोदी जी के चेयरमेन बनने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर्स दिलीप अग्रवाल, मीना अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला, उत्कर्ष झुनझुनवाला, साक्षी झुनझुनवाला के साथ साथ कृष्णा ग्रुप उडीसा प्रदेश के लगभग 330 सदस्यो के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर्स ने अपने अपने उदबोधन में श्री मोदी जी को छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का चेयरमेन बनने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ प्रेषित की एवं बताया कि मोदी जी के द्वारा अविरल समाज एवं देश के लिये सेवा कार्य किया जामता रहता है एवं वे समाज एवं देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते है एवं सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये तत्पश्चात कृष्णा ग्रुप (महेन्द्रा एंड महेन्द्रा, होण्डा कार एवं किया कार) के सदस्यों ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।
अशोक मोदी ने अपने आर्शीवचन में उपस्थित समस्त सदस्यों को मोटिवेट करते हुए उन सबको समय की महत्ता, अनुशासन, ईमानदारी एवं मेहनत के साथ साथ क्रमबद्व तरीके से कार्य करने की प्रेरणा दी तथा उपस्थित सदस्यों को समाज तथा राष्ट्र के प्रगति में योगदान देने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रदीप, सुशांत, पुष्टि, लक्ष्मी इत्यादि की भी गरिमामय उपस्थिति थी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ़ऋ़षभ अग्रवाल ने दिया एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की डायरेक्टर वैष्णवी झुनझुनवाला ने किया।
: बालको में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस धूमधाम से मनाया गया
Thu, Nov 21, 2024
बालको में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस धूमधाम से मनाया गया।पुरुष को अकसर ताकत एवं हर परिस्थितियों में डटे रहने का प्रतीक माना जाता हैं हालांकि उनकी कहानियाँ इन पारंपरिक धारणाओं से कहीं ज़्यादा व्यापक हैं। घर के भरण-पोषण के साथ-साथ वे देखभाल, मार्गदर्शक, कला से जुड़ाव और खुद को बेहतर करने वाले भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर बालको अपने संयंत्र से जुड़े सभी पुरुषों की विविध पहचान का सम्मान करता है। ऐसे व्यक्ति जिनकी करुणा, रचनात्मकता और समर्पण न केवल रूढ़ियों को तोड़ते हैं बल्कि एक संतुलित और न्यायसंगत दुनिया बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।बालको अस्पताल के मरीज अटेंडर विकास महंत देखभाल को अपने उद्देश्य की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि मरीज की सेवा करने में मुझे खुशी मिलती है। हर दिन लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता हूँ। मरीजों की मदद करना, ख्याल रखना और उनकी मुस्कान देखना मुझे याद दिलाता है कि देखभाल मरीज के उपचार को आसान बना देता है। उन्होंने कहा कि मेरा काम, मुझे जीवन में आगे बढ़ने में मदद तथा परोपकारी बनाता है। इसी तरह प्लांट कैंटीन के सुपरवाईजर आर. प्रदीप पांडिकर ने कहा कि आतिथ्य सिर्फ खाना परोसना या रहने की व्यवस्था करना नहीं वरन आपसी जुड़ाव एवं मानव सेवा के बारे में है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि बालको में आने वाले आगंतुकों को एक सहज अनुभव मिले। उनके चेहरों पर मुस्कान देखना मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। बालको में ऑपरेशन एडं मेंटेनेंस असिस्टेंट मैनेजर अंकुर सरकार अपने पालतू जानवरों के साथ बेहद जुड़ाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे सभी जीवों का सम्मान करना सिखाया। मेरी मछलियाँ, पक्षी और कुत्ता काम के लंबे दिन के बाद मुझे बिना शर्त प्यार देते हैं। वे मुझे मधुर संबंधों की याद दिलाते हैं। बालको में सीनियर प्रोसेस टेक्नीशियन हरीश देवांगन के लिए कला सच्चे साथी जैसा है।वह याद करते हैं कि बचपन से ही उन्हें पेंटिंग में सुकून मिला है। मेरी रचनाएँ मुझसे बात करती हैं जो मुझे जीवन में आगे बढ़ने एवं धैर्य रखना सिखाती हैं। इस शौक ने मुझे पहचान भी दिलाई है जिसके लिए मैं बालको का बहुत आभारी हूँ। बालको जीईटी हॉस्टल की रसोई में चीफ शेफ जीत सिंह नेगी अपने हुनर पर गर्व करते हुए बताते हैं कि जैसे-जैसे मेरे मसालों की खुशबू फैलती है, वैसे-वैसे मेरी खुशी भी फैलती है।रोजाना 200 से अधिक लोगों को घर जैसा खाना परोसना, भागदौड़ के बावजूद भी खुशी मिलती है। बालको पॉटलाइन में कार्यरत हीरामणि वैष्णव ने अपनी कविता के बारे में बताते हुए कहते है कि मेरी कुछ कविताएं मेरे काम से प्रेरित हैं। शुरू में कविता सिर्फ मेरे लिए थी लेकिन मेरे साथियों से मिले प्रोत्साहन ने इसे कुछ ऐसा बना दिया जिसे मैं अब दुनिया के साथ साझा करता हूं। अपने कार्यबल में बहुमुखी पुरुषों का जश्न मनाते हुए बालको ने अपने संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया। सभी कार्य क्षेत्रो के पुरुषों को मान्यता दी गई और उनकी सराहना की गई। इस उत्सव ने पुरुषों द्वारा निभाई जाने वाली विविध भूमिकाओं को उजागर किया, चाहे वे काम पर हों या उसके अलावा रूढ़ियों को तोड़ने तथा खुद को परिभाषित करते हुए।बालको एक समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करता है, जहां हर इंसान बिना किसी लैंगिग भेदभाव के समग्र रूप से विकसित हो सकता है। पुरुषों की बहुमुखी पहचान को स्वीकार और सम्मान देकर बालको आपसी सम्मान, संतुलन और समानता पर आधारित संस्कृति को बढ़ावा देता है।