: हर्ष इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर हर्ष पालीवाल एवं उनके माता-पिता सहित गिरफ्तार।
Mon, Nov 18, 2024
कोरब मामला सिविल लाइन थाना रामपुर का है निहारिका महाराणा प्रताप नगर विस्तार कॉलोनी में रहने वाले हर्ष इंडस्ट्रीज प्रोपराइटर हर्ष पालीवाल एवं उनके पिता अनिल पालीवाल एवं उनकी माता रेखा पालीवाल को धोखाधड़ी अपराध आईपीसी 420 , 409 धारा के मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ग्वालियर ले गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 - 80 लाख का धोखाधड़ी का मामला इन पर अपराध दर्ज है उसी के सिलसिले में ग्वालियर पुलिस द्वारा उन्हें खोजते हुए कोरबा पहुंची थी।ग्वालियर पुलिस द्वारा कल रवि वार दोपहर 12:00 बजे हर्ष पालीवाल, अनिल पालीवाल रेखा पालीवाल तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ग्वालियर ले गई है।आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय सीजेएम ग्वालियर में प्रस्तुत किया गया, न्यायालय ने आईपीसी धारा 420, 409 अपराध तहत जेल भेजने का आदेश दिया।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विवेक तोमर एवं उनकी ग्वालियर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
: ब्रेकिंग न्यूज़:कटघोरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास मिली एक व्यक्ति की लाश
Sun, Nov 17, 2024
कटघोरा आज जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक लाश को लावारिस हालत में पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।मृतक कौन है और कहां से है अभी इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि आज रविवार कटघोरा का बाज़ार दिन है हो सकता है कोई बाहरी व्यापारी या दुकानदार हो। मृतक के पास एक छोटा बैग है और मृतक के मुंह से झाग निकला दिख रहा है। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रही है।