: ग्राम जेंजरा अहिरण नदी का सीना चीर कर रेत अवैध भांडरान
Tue, Nov 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला में अवैध खनन कर रेत का भंडार करना आम बात हो गई है।
खनिज विभाग की उदासीनता के चलते जिले रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं।खनिज विभाग की उदासीनता के कारण जिले में अवैध रेत भंडारण का खेल लगातार जारी है।कोरबा जिले में अवैध रूप से रेत परिवहन और भंडारण करने का कार्य जोरों पर है।कटघोरा के ग्राम जेंजरा में अवैध रूप से हजारों टन अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि कटघोरा निवासी अभय गर्ग के द्वारा भंडारण का कार्य किया गया है किसान जमीन मालिक ने बताया कि बजरंग नाम के व्यक्ति के द्वारा एक से दो ट्रीप रेत गिराने की बात हुई थी मगर यहां पर 10 से 15 दिनों में हजारों टन रेत का पहाड़ बना दिया गया है। अहिरान नदी की का सीना चीर कर यह भंडारण किया गया है।
: सक्ती जिले का किसान ईश्वरी ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बना लखपति
Tue, Nov 19, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान) सक्ती जिले का किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से लखपति बन गए है l नवगठित सक्ती जिले के ग्राम पंचायत जर्वे निवासी श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल खेती किसानी करके अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे।
इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने उद्यानिकी विभाग से विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी लेने के बाद उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया। उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। जिसका लाभ उन्हें धीरे-धीरे मिलने लगा। उनके द्वारा सत्र 2024-25 में 2.5 एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से अब तक 7 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया जा चुका है तथा अभी भी और तोड़ाई होनी बाकी है जिसमें अनुमानित 3 लाख का लाभ हो सकता है। उद्यानिकी फसल से किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। बाजार में उनके बैंगन की बहुत मांग हो रही है l उद्यानिकी विभाग सहायक संचालक जिला सक्ती श्रीमती प्रतिभा सोनी ने बताया कि उद्यानिकी फसलों के खेती करने की तकनीक है जिसमें एक पौधे के रूट स्टाक दूसरे पौधे से जोड़े जाते हैं जिससे दोनों के वाहिका ऊतक आपस में मिल जाते हैं। इस प्रकार इस विधि से पौधे तैयार किये जाते हैं। किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल को शासन से वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना अंतर्गत 55 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया गया। वहीं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2024-25 घटक ग्राफ्टेड बैगन 0.400 हेक्टेयर में 30,000 रूपए का अनुदान उन्हें दिया गया। किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल ने बताया कि अनुदान मिलने से उन्होंने खेतों में ग्राफ्टेड बैंगन लगाए हैं।इसके साथ ही उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन भी उद्यान विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर दिया गया है, जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हो रहा है l उन्होंने सरकार की इस योजना की प्रशंसा की है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है l किसान श्री ईश्वरी प्रसाद पटेल स्वयं ग्राफ्टेड बैंगन की खेती तो कर ही रहे है, इसके साथ ही वे आस-पास के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
: भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल की काम काजी बैठक का आयोजन हुआ संम्पन्न
Tue, Nov 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) आज दिनांक 18 नवम्बर 2024, दिन- सोमवार को स्थान- धनिराम मेमोरीयल पब्लिक स्कूल बरपाली में मंडल का कामकाजी बैठक का आयोजन रखा गया है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं बरपाली मंडल के चुनाव प्रभारी श्री विकास महतो जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना जी, जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया जी एवं संतोष देवांगन जी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा जी, बरपाली मण्डल प्रभारी किशन अग्रवाल जी एवं बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल जी की गरिमामय उपस्थिति मे आज बैठक का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम मे चुनाव प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं सहसंयोजक, पार्टी पदाधिकारीओं, एवं अन्य सभी उपस्थित कार्यकर्त्ताओं की बैठक ली गई।
जिसने बूथ पर चुनाव को लेकर एवं फाइल संधारण को लेकर विशेष मार्गदर्शन प्रदान की गई। एवं दस्तावेज संधारण को पार्टी के दिए समय सीमा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश एवं आग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम मे मण्डल /जिला / प्रदेश के सभी कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित थे रहे।