Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया ।

कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल – सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, मशरूका बरामद।

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना स्कूलों में चल रहे साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन का स्वयं स्कूल पहुंचकर कर रही निरीक्षण

सक्ती , कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में चल रहे साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन का स्वयं स्कूल पहुंचकर निरीक्षण और समीक्षा कर रही है। कलेक्टर द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में औचक पहुंचकर 10वी, 12वी के छात्र-छात्राओ के चल रहे सभी विषयों के साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा ग्राम लवसरा तथा पोरथा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण और समीक्षा किया गया है। जिसमें शिक्षक, पालक एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी बच्चों के मूल्यांकन कॉपी, फेयर कॉपी को चेक किया और जिन विद्यार्थियों के नंबर कुछ कम है या मूल्यांकन में उपस्थित नही है उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की यदि किसी कारणवश कोई विद्यार्थी मूल्यांकन के दिन उपस्थित नहीं हो पाते है तो जिस दिन वह छात्र स्कूल आए उस दिन उनका मूल्यांकन जरूर लिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने पालकों को रोजाना बच्चों के स्कूल बैग एवं कापी किताब को जांच करने का आग्रह किया और साथ ही साथ घर में पालकों को बच्चों के पढ़ाई के समय कम से कम एक दो घंटे का समय जरूर देने का प्रयास करने कहा। जिससे बच्चें क्या पढ़ाई कर रहे हैं उसकी जानकारी पालकों को हो सके, जिससे पालक अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन भी दे सकें । निरीक्षण सह समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल खरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के.पी राठौर, सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, स्कूल के समस्त शिक्षक सहित छात्र छात्राए और छात्र छात्राओं के पालक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन