: बालको ने ‘विकसित भारत’ विजन के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
Sat, Aug 17, 2024
बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों एव बिजनेस पार्टनर की उपस्थिति में 78वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत’ के विजन के प्रति बालको की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।भारत की विकास गाथा में कंपनी के योगदान के पर बोलते हुए श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं।
करीब छह दशकों से बालको देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारी यात्रा में ऐसे मील के पत्थर शामिल हैं जो प्रचालन उत्कृष्टता और सतत् विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विस्तार परियोजना के माध्यम से बालको वैश्विक ‘वन मिलियन टन क्लब’ में शामिल होने और देश को दुनिया की एल्यूमिनियम राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए तैयार है।'विकसित भारत' के लिए कंपनी के हमारे कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए कटिबद्ध हैं।हम प्रचालन उत्कृष्टता, नवाचार का उपयोग, सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाकर एल्यूमिनियम उद्योग को मजबूत कर रहे हैं।हम अपने इन्हीं प्रयासों से भावी पीढ़ी के लिए एक आत्मनिर्भर, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं।कार्यक्रम में एक विशेष स्वतंत्रता दिवस वीडियो को प्रदर्शित किया जिसमें 'विकसित भारत' थीम के साथ बालको के प्रयासों को दिखाया गया। वीडियो में बालको की व्यावसायिक प्रथाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के प्रयासों को दर्शाया गया है।सामुदायिक जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री राजेश एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किया।सीईओ ने व्यक्तिगत रूप से सभी का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। श्री राजेश सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जश्न मनाते हुए बालको परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।अभियान का हिस्सा बनकर सभी ने अपनी देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।बालको का स्वतंत्रता दिवस समारोह लोकतंत्र और राष्ट्रीय विकास के सिद्धांतों के प्रति कंपनी के समर्पण का एक प्रदर्शन था जिसमें ‘विकसित भारत’ की यात्रा में योगदान देने की झलक दिखाई दी।
: केसीसी में मनाया गया देशभक्तिमय 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।
Fri, Aug 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य तथा शिक्षकों, छात्र-छात्रों एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में 78 वें स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिमय माहौल में मनाया गया। परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक व बैच लगाकर किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना बीसीए द्वितीय के छात्रा अस्मिता, आँचल एवं पीजीडीसीए के श्रद्धा द्वारा की गई एवं अन्य महापुरूषों का पूजन माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ डीसीए की छात्रा किरण एवं श्रुति द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य से हुआ। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए डीसीए की छात्र शुभम एवं बीसीए प्रथम की छात्रा सृष्टि द्वारा बहुत ही
मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसी क्रम में बीसीए की छात्रा आस्था, डीसीए की छात्र रोहित एवं पीजीडीसीए की छात्रा श्रद्धा द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाला एकल गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये बीसीए प्रथम के छात्र नयन द्वारा हमारे राष्ट्रध्वज के उपर बनाये गये पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा रोचक जानकारियाँ दी गई, साथ ही अमिश (डीसीए) एवं आकाश तथा निखिल (बीसाए प्रथम) एवं हीतिका (बीसाए अंतिम) द्वारा बहुत ही ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया, बीसाए अंतिम की शादिया द्वारा वीर रस से ओतप्रोत कविता का पाठन किया गया, निकिता एवं पूर्वाक्षी (बीसाए अंतिम) कुमानदनी एवं निलम के युगल नृत्य तथा पीजीडीसीए के छात्रों ईशा, कावेरी, मुस्कान, एवं प्रज्ञा कौशिक तथा मान्या, सुमन, मोनिका, विद्यावती, सौम्या एवं प्रज्ञा देवांगन के जोश भरे सामुहिक नृत्यों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये हमें हमारे मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी एवं सभी विद्यार्थियों को इसके पालन हेतु निर्देशित किये।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय की बीसीए प्रथम की आस्था एवं डीसीए की आयुशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों कपीश कबीर, रीना लहरे, लता साव, बालीदास महंत, शहजादी सिद्दिकी, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, सुखसागर यादव एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा। इस वर्ष सभी कार्यक्रमों को विभिन्न वर्गों की राष्ट्रभक्तिमय प्रतियोगिता स्पर्धा रखी गई तथा अंत में विजयी प्रथम/द्वितीय/तृतीय/चतुर्थ/पंचम स्थान प्राप्त छात्रों को पारितोषिक एवं सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बंद को समर्थन दिया इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने।
Fri, Aug 16, 2024
कोरबा।
9 अगस्त को कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 24 घंटे के ओपीडी बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है । इस वक्तव्य की जानकारी डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने दी है ।उन्होंने कहा कि कोलकाता की घटना से स्वास्थ्य विभाग में देखभाल कर रहे समुदाय पर गहरा प्रभाव डाला है, और सभी ने चिन्ना अंकित किया है कि सभी स्वास्थ्य देखभाल करने वालों को अधिक सुरक्षा और सम्मान की तत्काल आवश्यकता है।न्याय के लिए आईएमए के आह्वान के समर्थन में इंडियन डेंटल मेडिकल एसोसिएशन के सभी दंत चिकित्सक भी अपनी सेवाएं 17 अगस्त से 18 अगस्त तक 24 घंटे के लिए बंद रखकर अपना समर्थन देंगे। डॉ राजीव सिंह ने उम्मीद जताई कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सभी सदस्य अपना समर्थन और सहयोग आईएमए को जरूर देंगे।