: पालकों की अपील: केवल चार दिन की पढ़ाई पर पूरा माह का शुल्क क्यों?
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई), रिस्दी, कोरबा के पालकों ने स्कूल प्रशासन से जून 2024 के अध्यापन शुल्क को माफ करने या इसका 25 प्रतिशत शुल्क लेने की मांग की है।पालकों ने यह अपील स्कूल प्राचार्य को एक ज्ञापन के माध्यम से की है।पालकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जून 2024 में केवल चार दिन ही स्कूल में पढ़ाई हुई है। इसके बावजूद पूरे माह का अध्यापन शुल्क वसूला जा रहा है।ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले साल भी जून 2023 में केवल पांच दिन ही स्कूल संचालित हुए थे, परंतु स्कूल ने पूरे माह का शुल्क लिया था। इसी प्रकार, इस साल अप्रैल माह में भी स्कूल नहीं चला था क्योंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया था।पालकों ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि अगर पूरे माह की पढ़ाई नहीं हो रही है, तो पालकों से पूरा शुल्क लेना आर्थिक रूप से दबाव डालने जैसा है।पालकों ने मांग की है कि जून 2024 का पूरा अध्यापन शुल्क माफ किया जाए या केवल 25 प्रतिशत शुल्क लिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।उन्होंने अपनी अपील की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जिलाधीश और जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी है, ताकि उचित निर्देश दिए जा सकें।इस ज्ञापन पर सभी पालकों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने इस कदम को जनहित में लाभकारी बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
: कृष्णा नगर में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों और बड़ों की रही उपस्थिति
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत आने वाले कृष्णा नगर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की वार्ड अध्यक्ष शशि अग्रवाल सम्मिलित हुई एवं ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों के निछावर करने वाले शहीदों को नमन किया.एवं वर्तमान में लोगों की आवश्यकता और जरुरत तथा देश के प्रति लोगो की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों को मिष्ठान वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा नगर के रोफा अली,राजेश तिग्गा, मामू,राजकुमार दास, सरोज सिंह एवं बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए।
: शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप: लेमरू में ऐतिहासिक आयोजन, कुटुरुवा एफसी ने जीता खिताब।
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लेमरू के ग्राम कुटुरुवा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलोटी सेवा आश्रम और बामसेफ द्वारा आयोजित शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस एकदिवसीय फुटबॉल मैच में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
कुटुरुवा एफसी ने विजेता का खिताब जीता और 7000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि उपविजेता टीम कापुडाड को 3000 रुपये की राशि दी गई। दोनों टीमों को जर्सी भी प्रदान की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामसेफ कोरबा जिला अध्यक्ष प्रवीण पालिया जी थे, जिन्होंने अपने संबोधन में पाँचवी अनुसूची और पेसा (ग्राम सभा) कानून पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथियों में फादर विजय तिग्गा, फादर अशोक मांझी, और फादर सुमन मिंज शामिल थे।
अन्य अतिथियों में गोग्गी भूल्लर, योगेश साहू (मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), प्रदीप बंदे (मूलनिवासी संघ कोरबा महासचिव), विवेक यादव (बामसेफ सदस्य), अनिल आदित्य (मूलनिवासी संघ सदस्य), शिव श्रीवास (मूलनिवासी संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य), प्रोफेसर कालेसतुस टोप्पो, गांधी महंत, संतोष यादव, और राकेश निषाद शामिल थे।पलोटी सेवा आश्रम की ओर से सुखलाल कुजूर, सुमन तिर्की, स्टीफन मिंज, सुशील कुजूर, अमरोज लकड़ा, प्रमोद लकड़ा, राजेश कुजूर, फुल जेंट्स लकड़ा, राजेंद्र लकड़ा, और नमन मिंज उपस्थित थे।
रेफरीमैन की भूमिका जोसेफ तिग्गा, सुशील कुजूर, और अमूल किष्कोटा ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में अमरोज लकड़ा, फुलजेन्स लकड़ा, प्रदीप कुजूर, और राजेंद्र तिर्की ने कार्य किया।इस टूर्नामेंट में विशेष सहयोग दयाराम टोप्पो और कुलवंत एक्का का रहा, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस प्रकार, शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी रेखांकित करता है। प्रतियोगिता ने स्थानीय युवाओं में उत्साह और जोश का संचार किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।