: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा महिला मोर्चा के द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज जिला कार्यालय कोरबा में सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जिसमें कोरबा जिले के आदरणीय पूर्व सांसद स्व. श्री बंशी लाल महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या महतो जी का मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति वैशाली रत्नपारखी के द्वारा सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाइयां दी गई ।
जिला एवं मंडल की सभी बहनों द्वारा कई संस्कृत नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुति दी ।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमति ज्योति पाण्डेय,महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत,श्रीमति ललिता डिक्सेना,पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया,अ.ज.जा. मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सुकरीता कुर्रे,महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमति रानी यादव,युवा मोर्चा की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमति प्रीति स्वर्णकार,महिला मोर्चा मंडल अध्य्क्ष शीतला विश्वकर्मा,स्वाति कश्यप,अर्चना रुणीझा,देवकी साहू,कमला किंडो,प्रतिमा सोनवानी सभी पार्षद बहने एवं मंडल की बूथ स्तर तक कि बहने उपस्थित रहीं
सभी बहनों ने हर्ष और उल्लास से सावन का झूला झूल कर सावन उत्सव मनाया।
: बालको से जुड़ी कृपा राठिया लाल किला समारोह में शामिल
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) बेला गांव की निवासी श्रीमती कृपा राठिया लाल किला समारोह में शामिल होने के बाद अपनी खुशी को बयां करते हुए``` कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एसएचजी महिलाओं की बात करके हमारे हौंसलों को बढ़ाया है। जहां चाह वहां राह कहावत को चरितार्थ करते हुए श्रीमती कृपा 78 वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हुई शामिल। जीवन में खुद के पहचान एवं आर्थिक चुनौतियों को मात देते हुए कृपा राठिया ने अपनी खुद की पहचान बनाई हैं।
हम सभी के लिए गर्व की बात की मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की तरफ से देश भर से चुनिंदा औद्योगिक कंपनियों को ही बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने वाली बालको छत्तीसगढ़ की एकमात्र कंपनी थी। देश भर के विभिन्न संस्थानों से 11 लोगों को इस समारोह में बुलाया गया जिसमें बालको, छत्तीसगढ़ की ओर से श्रीमती कृपा को शामिल होने का अवसर मिला। मजबूती से घर की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए आगे बढ़ने के लिए बालको की परियोजना मोर जल मोर माटी से जुड़ी।
11 साल के बच्चे की मां श्रीमती कृपा ने सामुदायिक परियोजना से जुड़कर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं।कई वर्षो में इन्होंने अपनी सफलता की कहानी को स्वयं आकार दिया है। सफल उद्यमी बनकर आज समुदाय की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। परियोजना की मदद से इन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया जिससे साल में 50 हजार की आमदनी होती है। इसके साथ ही अपने मेहनत और लगन से कृषि क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दे रही है। अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी से इन्होंने विकसित भारत के सपने को साकार किया है मिसाल पेश की है।श्रीमती कृपा राठिया ने लाल किला समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण करते देखकर मन आनन्दित हो गया। कार्यक्रम को व्यक्तिगत रूप से अनुभव करना तथा प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रालय को आमने-सामने से देखना मेरे लिए सबसे खास था। उन्होंने कहा कि मैं इस अनुभव के लिए बालको को धन्यवाद कहना चाहूंगी की उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया।बालको की सामुदायिक परियोजना ने मुझे सशक्त बनाने के साथ हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने बताया कि सरपंच ने पूरे गांव को बताया है कि वह दिल्ली गई हैं और उनके पूरे गांव से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।लाल किला से प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली हमारी बहनों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई।उन्हीं में से एक श्रीमती कृपा राठिया स्वयं सहायता समूह से जुड़ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।बालको की उन्नति परियोजना जीपीआर स्ट्रैटेजीज़ एंड सॉल्यूशंस (जीपीआरएसएस) के साथ साझेदारी में चल रही है। इस परियोजना से कोरबा के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 535 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5751 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के फेडरेशन विकास की दिशा में कार्य जारी है। महिलाओं को क्षमता निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, सूक्ष्म उद्यमों के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मोर जल मोर माटी परियोजना 32 गांवों में 1800 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 4749 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है।किसान आजीविका के लिए कृषि के साथ पशुपालन, बागवानी और वनोपज जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल एवं स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्थायी आजीविका और पर्यावरण, संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।
: अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा बेनेडिक्ट मिंज द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेमरू के नेतृत्व में लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में दिनांक 16.08.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अरेतरा निवासी श्रीमती शिवा भाई गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रही है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया श्रीमती शिवा भाई गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से चार अलग अलग 5-5 लीटर जरीकेन में भरा कुल 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।