: ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का एक और आरोपी गिरफ़्तार
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 16/08/2024 को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।उक्त आरोपी को पकड़ने में प्र आर अवधेश यादव तथा आरक्षक हितेश राव का विशेष योगदान रहा।
: कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी। एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री एम बी पटेल व चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था और थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की टीम द्वारा चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
: शहीद जवानों के बलिदान से मिली हमें आजादी- हितानंद
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )हर घर तिरंगा अभियान के बाद अंतत: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्ततम दौरा रहा। सर्वप्रथम बालको नगर स्थित पुष्पराज बाल सदन स्कूल में विद्यार्थियों के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया, बच्चों में मिष्ठान बाटा, सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया।
उसके पश्चात प्रतिवर्ष की भांति अनुभव भवन हाउसिंग बोर्ड में मैत्री संघ के सदस्यों, वार्ड वासियों एवं किड़ोस्फीयर प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत सु मि नर्सरी स्कूल के द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनका उद्बोधन प्राप्त हुआ।
अंत में रजगामार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ पारितोषिक वितरण किया।
जहां उन्होंने अपने उद्बोधन में पुष्प की अभिलाषा नामक कविता सुनाते हुए बच्चों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया।