: भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया
Wed, Aug 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास महतो, जिन्हें यूथ आइकॉन के रूप में जाना जाता है, की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर लोगों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी।
महिलाओं के बीच भी विकास महतो की लोकप्रियता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कोरबा की हजारों महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। विकास महतो ने भी इस स्नेह को स्वीकारते हुए कहा कि वे अपनी दीदी-बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा से संकल्पित है और आगे भी रहेंगे। भाजपा के इस युवा नेता ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए, इस दिन को समाज के लिए समर्पित किया। विकास महतो की राजनीतिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना रहा है। वे न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कोरबा में लगातार मजबूत हो रही है, कोरबा विधानसभा के अभेद किले को ध्वस्त करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी ही किसी भी समाज के विकास का आधार है। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकास महतो को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास महतो का समर्पण और मेहनत ही उन्हें एक सच्चा जननेता बनाती है।विकास महतो का जन्मदिन उनके लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर था।
: जटगा पुलिस ने सेंधमारी करने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ़्तार
Mon, Aug 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी श्री पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 330/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात को दिनांक 01/08/2024 को गांव की राम बाई को उसके अपचारी पुत्र के साथ गिरफ़्तार किया गया था।
आज दिनाँक को प्रकरण के फ़रार मुख्य आरोपी राम बाई के बड़े पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण पिता आसान सिंह उम्र 27 साल को थाना बांगो के सलिहाभाँटा से दबिश देकर पकड़ा गया है। आरोपी से नगदी रक़म 2025 रुपए बरामद किया गया।पूर्व में आरोपिगण से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया था।
: अंगदान महादान जागरूकता अभियान।
Sat, Aug 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) एक जागरूकता अभियान के दौरान अंगदान महादान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजित इनरव्हील क्लब द्वारा किया गया! यह कार्यक्रम हरि किशन पब्लिक स्कूल में आयोजित में12 अगस्त 2024 को डॉ प्रदीप देवांगन के तत्वावधान में आयोजित किया।उनके द्वारा अंगदान के लिए एक महत्वपूर्ण संबोधन के जरिए जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हरि किशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थि टीचर को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आस पड़ोस व परिवार जन मैं जागरूकता फैलाए। डॉ प्रदीप देवांगन ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कैंसर से बचाव हेतु एवं तंबाकू का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी।डॉ प्रदीप देवांगन सरकार द्वारा अनेक पुरस्कार से सम्मानित किया है इनरव्हील क्लब कोरबा के उपस्थित सदस्य
अध्यक्ष बाबी धनंजल,सचिव प्रतिभा पुडलिक ISO नेहा अरोरा, IPP बसंता मनोहर,PP रीता क्षेत्रपाल, मीनू गुलाटी उपस्थित थे।